Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Chandigarh, Gurdas Mann Peformance Video Viral, Comedy King Kapil Sharma Weds Ginni Chatrath
{"_id":"5c122368bdec224169397eaf","slug":"chandigarh-gurdas-mann-peformance-video-viral-comedy-king-kapil-sharma-weds-ginni-chatrath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ की शादी में गुरदास मान की शानदार परफॉर्मेंस, जमकर थिरके मेहमान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Video: कपिल शर्मा- गिन्नी चतरथ की शादी में गुरदास मान की शानदार परफॉर्मेंस, जमकर थिरके मेहमान
Thu, 13 Dec 2018 02:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुरदास मान की शानदार परफॉर्मेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की शादी में मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान ने शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने ऐसा रंग जमाया कि मेहमान जमकर थिरके, देखिए वायरल हुआ वीडियो।
2 of 5
कपिल शर्मा की शादी
कपिल शर्मा की शादी में उनके सभी फिल्मी यार यारी का फर्ज निभाते नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा के विवाह की खुशी में पंजाब के मान गुरदास मान ने देर रात तक अपने गीतों से मेहमानों की महफिल में चार चांद लगाए। गायक गुरदास मान के गीतों पर मेहमान झूम उठे। जब कपिल शर्मा ने एंट्री की तो मंच पर प्रसिद्ध गायक गुरदास मान थे। उनके साथ कॉमेडियन प्रीतो भी थी। गुरदास मान ने प्रसिद्ध छल्ला गाकर शादी में चार चांद लगा दिए।
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : instagram
समारोह में गायक हंसराज हंस, लखविंदर वडाली, रणजीत बावा, जसबीर जस्सी, जोरा रंधावा, मिस पूजा, मलकीत सिंह, ब्रिटिश सिंगर डॉ. जियूस, हास्य अदाकारा भारती सिंह व उनके पति हर्ष लिंबचिया, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी, राजीव ठाकुर, नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा कपिल शर्मा की रील लाइफ वाइफ सुमोना चक्रवर्ती, गायिका अमर नूरी समेत चाचा रौनकी राम के नाम से मशहूर हास्य अदाकार बलविंदर सिंह विक्की आदि विशेष रुप से शामिल हुए।
हास्य अदाकार सुदेश लहरी ने कपिल शर्मा व गिन्नी चतरथ को शादी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कपिल की शादी से सिर्फ वे ही खुश नहीं हैं बल्कि पूरा भारत खुश है। कपिल की शादी से पूरा भारत खुश है। कपिल उनका भाई है इसलिए उनका खुश होना तो स्वाभाविक है, मगर कपिल के प्रशंसकों में भी बेहद खुशी है। कपिल के लिए दोहरी खुशी है। कुछ दिनों में कपिल का नया शो भी शुरु होने जा रहा है। आशा है कि उनका नया शो फिर से हिट होगा।
विज्ञापन
5 of 5
कपिल शर्मा की शादी
गायक हंसराज हंस का कहना है कि कपिल बहुत ही खुशकिस्मत बच्चा है। उसे उसकी मोहब्बत मिल गई। कपिल आज इतनी दौलत व शोहरत हासिल कर विश्व भर में नामचीन हो गए हैं, फिर भी उसने अपनी मोहब्बत को तरजीह दी और गिन्नी से ही शादी है। वर्ना आज के दौर में दौलत व शोहरत पाकर लोग बदलने में पल भर की देर नहीं लगाते। उनके अनुसार कपिल अपनी मोहब्बत हासिल कर बादशाह हो गए हैं क्योंकि पुराने जमाने में बादशाह लोग औरतों को खरीदा करते थे, मगर उन्हें सच्ची मोहब्बत हासिल नहीं होती थी। कपिल गिन्नी को पाकर खुशकिस्मत और दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।