पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा अंबानी के रिसेप्शन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Sat, 15 Dec 2018 08:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Dec 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
isha ambani to priyanka chopra here top 5 news
isha ambani reception - फोटो : amar ujala
ईशा अंबानी की रिसेप्शन पार्टी

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के रिसेप्शन का आयोजन मुंबई के जियो गार्डन में हुआ। पीरामल की ओर से दिए गए रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर देश-विदेश की तमाम मशहूर हस्तियां शरीक हुईं। बता दें कि 12 दिसंबर को ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने सात फेरे लिए। शादी में ईशा ने अबु जानी और संदीप खोसला का लहंगा पहना था।

पढ़ें: ईशा-अानंद मुंबई रिसेप्शन, यहां देखें सिर्फ अंबानी-पीरामल परिवार की एक-एक लेटेस्ट तस्वीर
isha ambani to priyanka chopra here top 5 news
Priyanka Nick - फोटो : amar ujala
मोस्ट सर्च लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की शादी
साल 2018 में कई हाई प्रोफाइल सेलेब्स की शादियां हुईं। गूगल ने साल 2018 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शादियों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर प्रिंस हैरी की शाही शादी है। 19 मई 2018 को इस रॉयल कपल की शादी हुई थी। दूसरे नंबर पर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी है। 1-2 दिसंबर को प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग राजस्थान के जोधपुर में शादी की।

पढ़ें: शादी के 15 दिन बाद ही निक ने की बच्चे की प्लानिंग, प्रियंका चोपड़ा भी गौर से सुन लें
isha ambani to priyanka chopra here top 5 news
sondra locke - फोटो : file photo
एक्ट्रेस सांड्रा लॉक का निधन
फिल्म द हार्ट इज ए लोनली हंटर में सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर नामांकन हासिल कर चुकीं एक्ट्रेस सांड्रा लॉक का निधन हो गया। वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, उनका निधन 3 नवंबर को 74 साल की उम्र में हुआ लेकिन खबर अब सामने आई है। बताया जा रहा है सांड्रा लॉक का निधन ब्रेस्ट और बोन कैंसर के कारण हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
isha ambani to priyanka chopra here top 5 news
lata mangeshkar - फोटो : file photo
लता मंगेशकर के अस्पताल में होने की अफवाह 
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बीमार होने की खबर बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। ये खबर भी सामने आई कि तबियत ज्यादा खराब होने की वजह से लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने तुरंत अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

पढ़ें: लता मंगेशकर ने तबीयत खराब होने की अफवाह पर किया ट्वीट, लिखा- 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और घर पर हूं'
विज्ञापन
isha ambani to priyanka chopra here top 5 news
bigg boss - फोटो : voot
'बिग बॉस 12' में ये कंटेस्टेंट होगा बाहर
बिग बॉस 12 में इस हफ्ते करणवीर बोहरा, रोहित सुचांती और सोमी खान बाहर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, करणवीर और सोमी की शो में पॉपुलैरिटी रोहित से ज्यादा है तो बता दें कि इस हफ्ते रोहित सुचांती का पत्ता साफ होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, रोमिल को इस बार का विजेता माना जा रहा है।

पढ़ें: बिग बॉस: फिनाले की दहलीज पर आकर बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, इस दिन होगा विजेता का ऐलान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed