फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुकेश अंबानी की बेटी की शादी का जश्न जोरों पर, जानिए संगीत सेरेमनी के बाद अब आगे क्या?

Mon, 10 Dec 2018 02:09 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Mon, 10 Dec 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani wedding Aamir Khan to Aishwarya and Abhishek Bachchan bollywood celebrity performence
ईशा अंबानी - फोटो : file photo
भारत के सबसे अमीर शख़्स मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी 12 दिसंबर को पीरामल समूह के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करेंगी। शादी से पहले का जश्न इसी वीकएंड से राजस्थान के शाही शहर उदयपुर में शुरू हो चुका है। संगीत कार्यक्रम में बॉलीवुड और हॉलीवुड के बड़े कलाकारों ने शिरकत की। हॉलीवुड की चर्चित सिंगर बियोंसे ने स्टेज परफॉर्मेंस दिया। यह पहली बार है जब बियोंसे किसी इंडियन वेडिंग में परफॉर्म की हैं। इनके अलावा हाल ही में विवाह के बंधन में बंधे प्रियंका और निक जोनास ने भी शादी में ठुमके लगाते दिखे।
Isha Ambani wedding Aamir Khan to Aishwarya and Abhishek Bachchan bollywood celebrity performence
Aishwarya Rai - फोटो : amar ujala
शाहरुख खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान, कटरीना कैफ और खेल जगत के नामी खिलाड़ी इस समारोह में भाग लेते नजर आए। आख़िरी बार किसी भारतीय कारोबारी के परिवार की शादी के बारे में ऐसा कौतुहल 2004 में दिखा था, जब लंदन में रहने वाले भारतीय कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने अपने बेटी की शादी फ्रांस के ऐतिहासिक पैलेस ऑफ़ वर्साई और एक भव्य महल में की थी। पारिवारिक मित्रों को तोहफ़े भी दिए गए थे और कुल बिल 55 मिलियन डॉलर के क़रीब था। आज के ज़माने में यह रक़म 392 करोड़ रुपये के बराबर है।
Isha Ambani wedding Aamir Khan to Aishwarya and Abhishek Bachchan bollywood celebrity performence
आनंद पीरामल - फोटो : social media
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का ख़र्च शायद उतना नहीं है पर 'लीक' हुए ब्यौरे भारतीयों को आकर्षित कर रहे हैं। इस शादी का ख़ुमार इंस्टाग्राम पर भी ख़ूब दिख रहा है। हाल के दिनों में इंस्टाग्राम भारतीय शादियों को ऑक्सीजन प्रदान करता रहा है। इस सोशल प्लेटफॉर्म पर भारतीय फ़ैशन और अब फ़ोटोग्राफ़ी भी दुल्हन, दूल्हों और उनकी पार्टियों की तस्वीरों से पटी हुई है।

2018 शादियों के लिहाज़ से काफ़ी अलग रहा है और यह साल अंबानी-पीरामल शादी से ख़त्म हो रहा है। सेलेब्रिटी ब्लॉगर, एंटरटेनमेंट पर लिखने वाले लेखक और लाइफ़स्टाइल पत्रिकाएं शादी से पहले की हलचलों से ख़ुद को अपडेट रखने के लिए इंस्टाग्राम पर नज़रें गड़ाए हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani wedding Aamir Khan to Aishwarya and Abhishek Bachchan bollywood celebrity performence
आनंद पीरामल - फोटो : file photo
शादी के न्योते के वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए जा रहे हैं। परिवारों ने ज़्यादातर ब्यौरों को छिपाए रखा है लेकिन अफ़वाहों का बाज़ार भी गर्म हैं। कई बॉलीवुड सितारे भी संगीत समारोह में शामिल हुए। कई बार ख़र्चीली शादियों में बॉलीवुड हस्तियों को भी भुगतान करके परफॉर्म करने के लिए बुलाया जाता है।

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अंबानी परिवार के मित्र माने जाते हैं और अक्सर अंबानी परिवार की पार्टियों में नज़र आते हैं। ख़ुद अंबानी परिवार भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुआ था। वहीं जोधपुर में हुई प्रियंका चोपड़ा की शादी के समय ईशा अंबानी ब्राइड्समेड बनी थीं।
विज्ञापन
Isha Ambani wedding Aamir Khan to Aishwarya and Abhishek Bachchan bollywood celebrity performence
ISHA AMBANI WEDDING - फोटो : file photo
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी उदयपुर में होगी, जो सोलहवीं सदी का शहर है। झीलों वाले इस शहर में कई भव्य होटल हैं। इनमें एक झील से घिरा, 272 साल पुराना मार्बल की दीवारों वाला महल भी है जिसका उपयोग अब होटल के रूप में किया जाता है। यह एक छोटा शहर है जिसके हवाई अड्डे पर आम तौर पर शांति पसरी रहती है, लेकिन अब यह जगह बहुत व्यस्त रह रही है। कहा जा रहा है कि दूल्हे और दुल्हन के परिवार ने मेहमानों के लिए कम से कम 30 चार्टर्ड विमानें बुक की हैं। इससे पहले भारतीय हस्तियों की दो चर्चित शादियां हो चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed