फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईशा अंबानी के संगीत में परफॉर्मेंस देंगे ये सितारे, 50 एकड़ में फैले इस होटल में होने जा रहा जलसा

Sat, 08 Dec 2018 05:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 08 Dec 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Isha Ambani Wedding beyonce Priyanka chopra will perform in sangeet ceremony
isha ambani
देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की प्री-वेडिंग पार्टी उदयपुर में आज से शुरू हो गई है। 8 दिसंबर यानी आज ईशा का संगीत कार्यक्रम रखा गया है। अंबानी परिवार की इस शादी में शामिल होने के लिए देश-विदेश की बड़ी हस्तियां उदयपुर पहुंच चुकी हैं।
Isha Ambani Wedding beyonce Priyanka chopra will perform in sangeet ceremony
isha
इस रॉयल प्री वेडिंग की रस्मों में शामिल होने के लिए शनिवार को एयरपोर्ट पर कई बॉलीवुड हस्तियों को स्पॉट किया गया। सलमान खान, कटरीना कैफ, करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, करिश्मा कपूर समेत कई सितारे ईशा अंबानी के संगीत कार्यक्रम का हिस्सा बनने उदयपुर पहुंच चुके हैं।
Isha Ambani Wedding beyonce Priyanka chopra will perform in sangeet ceremony
Hillary Clinton
इनके अलावा अमेरिका की पूर्व फर्स्ट लेडी हिलेरी क्लिंटन भी शनिवार को दोपहर में उदयपुर पहुंचीं। न्यूली वेड प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, जॅान अब्राहम से लेकर सचिन तेंडुलकर जैसे बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज इस वक्त उदयपुर में हैं। ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में इंटरनेशनल सिंगिंग सेंसेशन बियोंसे भी हिस्सा लेने के लिए उदयपुर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Isha Ambani Wedding beyonce Priyanka chopra will perform in sangeet ceremony
isha
बियोंसे की टीम आज दोपहर में ही उदयपुर पहुंच गई थी। बियोंसे अपने हिट ट्रेक सिंगल लेडीज, ड्रंक इन लव, टेलीफोन, स्वीट ड्रीम आदि पर ईशा के संगीत में परफॉर्म करेंगी। बियोंसे के अवाला इस समारोह में बॉलीवुड से प्रियंका चोपड़ा के अलावा करण जौहर भी परफॉर्म करेंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि शाहरुख खान इस इवेंट को होस्ट करेंगे। बेटी के प्री वेडिंग इवेंट में मुकेश अंबानी ईशा अंबानी के साथ डांस करते भी दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन
Isha Ambani Wedding beyonce Priyanka chopra will perform in sangeet ceremony
isha
इतना ही नहीं खबरों की मानें तो इस संगीत सेरेमनी में ऑस्कर विनर एआर रहमान और फेमस बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह भी परफॉर्मेंस देंगे। अरिजीत ईशा और उनके होने वाले पति आनंद पिरामल के लिए मस्त मगन, राब्ता, कबीरा जैसे रोमांटिक गाने गाएंगे। उदयपुर के मशहूर लेक पिचोला के किनारे पर स्थित 50 एकड़ में फैले होटल 'द ओबरॉय उदयविलास' में ईशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed