{"_id":"5c4fbc91bdec2253a33c4cd9","slug":"isha-gupta-apologies-after-anti-racial-remarks-on-nigerian-footballer-alex-iwobi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांड्या को नसीहत देने वालीं ईशा गुप्ता ने किया नस्लभेदी कमेंट, चैट वायरल होने के बाद मांगी माफी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांड्या को नसीहत देने वालीं ईशा गुप्ता ने किया नस्लभेदी कमेंट, चैट वायरल होने के बाद मांगी माफी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ईशा गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और के.एल. राहुल (k l rahul) पर निशाना साधने वाली एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अब खुद नस्लभेदी टिप्पणी मामले में फंस गई हैं।
2 of 5
ईशा गुप्ता
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया पर आलोचना होने लगी। इस चैट में फुटबॉलर एलेक्जेंडर इवोबी की उनके प्रदर्शन को लेकर आलोचना की गई थी। लेकिन ईशा को क्या पता था वो खुद आलोचना की शिकार हो जाएंगी।
3 of 5
ईशा गुप्ता
हालांकि ईशा ने इस मामले में माफी मांग ली है। वायरल चैट में ईशा के दोस्तों ने फुटबॉलर इवोबी को 'गोरिल्ला' बताया और कहा कि उनके लिए क्रमिक विकास (इवोलूशन) रुक गया है। इस पर ईशा हंसते हुए जवाब देती हैं, मुझे नहीं पता कि उन्हें मैदान से बाहर क्यों नहीं रखा गया। इसके बाद कई प्रशंसकों ने ईशा की 'गैरजानकारी' के लिए आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशा गुप्ता
इसके बाद ईशा ने ट्विटर पर माफी मांगते हुए लिखा, "दोस्तों मुझे खेद है कि आपको लगा कि यह नस्लभेदी टिप्पणी है। एक खेल प्रेमी के रूप में मैंने यह गलत किया। मुझे माफ करें। इस मूर्खता को माफ कर दें। ईशा ने कहा कि उन्हें यह महसूस नहीं हुआ था कि यह बातचीत नस्लभेदी प्रतीत हो सकती है। बता दें हाल ही में ईशा ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और के.एल. राहुल (k l rahul) जमकर सुनाया था। उन्होंने कहा था- 'महिलाओं के लिए इस तरह की मानसिकता सरासर गलत है और ऐसे किसी भी शर्मनाक बयान को सही नहीं ठहरा सकते।'
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पंड्या और ईशा गुप्ता
गौरतलब है कि करण जौहर के शो पर हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां की थी जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी काफी किरकिरी हो रही है। इसके बाद हार्दिक पांड्या और के.एल.राहुल को बीसीसीआई ने निलंबित कर दिया था। हालांकि अब उन्हें टीम में वापस ले लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईशा गुप्ता, हार्दिक पांड्या के साथ डेट कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।