फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद के भाई ईशान खट्टर ने प्रभुदेवा के साथ किया 'मुकाबला', देखकर हैरान हो गए फैंस

Thu, 12 Apr 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Ishaan Khattar dancing prabhu deva song muqabla in Beyond the Cloud
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर इन दिनों अपनी अपककिंग फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच वह अपनी ईरानी डायरेक्टर द्वारा निर्देशित फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड' के प्रमोशन में भी लगे हुए हैं। इस फिल्म से ईशान खट्टर एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। इस बीच 'बियॉन्ड द क्लाउड' के गाने का बेहद खास प्रोमो सामने आया है। 
Ishaan Khattar dancing prabhu deva song muqabla in Beyond the Cloud
जी हां 'बियॉन्ड द क्लाउड' का यह गाना प्रभु देवा पर फिल्माया गया 'मुकाबला' गाना है। यह गाना साल 1994 में आई फिल्म 'हमसे है मुकाबला' का है। 24 साल पूरा यह गाना अपने समय का सबसे सुपरहिट गाना है। इस गाने में प्रभुदेवा के डांस ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब 24 साल बाद ईशान खट्टर अपने शानदार डांस से प्रभुदेवा को मुकाबला देते नजर आ रहे हैं। 

Ishaan Khattar dancing prabhu deva song muqabla in Beyond the Cloud
फिलहाल 'मुकाबला' गाने का अभी तक प्रोमो ही सामने आया है। इसमे ईशान सो-मोशन डांस करते नजर आ रहे हैं। 30 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें 'बियॉन्ड द क्लाउड' का निर्देशन ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी ने किया है। मुंबई का पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म भाई और बहन कहानी को बयां करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ishaan Khattar dancing prabhu deva song muqabla in Beyond the Cloud
वहीं ईशान खट्टर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म 'धड़क' ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की रिमेक है। फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी नजर आएंगी। करण जौहर फिल्म 'धड़क' के निर्माता हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed