शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग शुरू कर दी है। दोनों के डेब्यू को लेकर करण जौहर से कपूर खानदान तक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग के साथ दोनों के लिंकअप की खबरें भी आई थीं।
जाह्नवी कपूर के लिए ये क्या कर बैठे ईशान खट्टर, शाहिद कपूर से फिर पड़ सकती है फटकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी को लेकर शाहिद कपूर ने ईशान से कहा था कि वो पब्लिकली जाह्नवी के साथ ना घूमें। ये उनकी इमेज के लिए ठीक नहीं होगा। लेकिन बॉलीवुडलाइफ की मानें तो अब ये अफवाह सच हो गई है।
पढ़ें- Bigg Boss की हर चाल का हुआ पर्दाफाश्ा, खुला राज- 'कौन होगा विनर और क्यों हारेंगी शिल्पा'
ईशान पूरी तरह से जाह्नवी के प्यार में पागल हैं। सूत्रों की मानें तो ईशान अक्सर जाह्नवी को सरप्राइज गिफ्ट देते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही ईशान ने अमेरिका से कुछ खास चीजें जाह्नवी के लिए मंगाई थीं।
पढ़ें- घर से बाहर निकलते ही इस लड़की से मिलने पहुंचे लव, घर पर फैंस की भीड़ देख हुए हैरान
दोनों के परिवार को भी उनके अफेयर के बारे में पता है। हालांकि शाहिद ने ईशान से ये साफ तौर पर कहा है कि वो किसी भी लड़की के साथ घूमने, फोटो खिंचवाने या सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने से मना किया है।
करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बन रही 'धड़क' 6 जुलाई को रिलीज हो गई। फिल्म के कुछ पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं। कुछ दिन पहले करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक खत लिख जाह्नवी और ईशान को बधाई दी थी।