{"_id":"6327380aedc52e18e3371690","slug":"ishqbaaz-fame-nishi-singh-passed-away-actress-was-fighting-a-serious-serious-health-issues","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nishi Singh Passed Away: एक्ट्रेस निशी सिंह का हुआ निधन, चार साल से पैरालिसिस से जूझ रही थीं अभिनेत्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nishi Singh Passed Away: एक्ट्रेस निशी सिंह का हुआ निधन, चार साल से पैरालिसिस से जूझ रही थीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
nishi singh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। 'कुबूल है', 'इश्कबाज', 'तेनाली राजा' जैसे कई सीरियल्स में काम कर चुकी अभिनेत्री निशी सिंह ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रविवार दोपहर निशी सिंह का निधन हो गया। अभिनेत्री लंबे समय से बीमार थीं। उन्हें पैरालिसिस का अटैक भी आया था, जिसके बाद से ही उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। बता दें कि निशी सिंह 50 वर्ष की थीं और अभिनेत्री ने दो दिन पहले ही अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।
2 of 4
निशी सिंह का हुआ निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
निशि सिंह के पति संजय सिंह भी मनोरंजन जगत से जुड़े हुए हैं। वह एक अभिनेता होने का साथ-साथ लेखक भी हैं। अपनी पत्नी के निधन की जानकारी देते हुए संजय सिंह ने बताया कि निशी सिंह को एक साल पहले दूसरा स्ट्रोक आया था, जिसके बाद ही उनकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद निशी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से उन्हें बाद में डिस्चार्ज करवा लिया गया था। लेकिन बीते कुछ हफ्तों से निशी सिंह की हालत फिर से खराब हो गई थीं।
3 of 4
निशी सिंह का हुआ निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान संजय सिंह ने अपनी पत्नी निशी की आखिरी इच्छा का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गले में इंफेक्शन की वजह से वह कुछ दिनों से खाने में सिर्फ लिक्विड ले रही थीं। हमने दो दिन पहले ही निशी का 50वां जन्मदिन मनाया है। तब वह आराम आराम से बात कर सकती थीं और वह काफी खुश भी लग रही थीं। मैंने उनसे उनके पसंदीदा बेसन के लड्डू खाने का अनुरोध किया था तो उन्होंने खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
निशी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि निशी सिंह की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी, जिस वजह से संजय सिंह अपनr पत्नी का ठीक से इलाज नहीं करवा पा रहे थे। ऐसे में संजय सिंह ने इंडस्ट्री में लोगों से आर्थिक मदद की मांग की थी। इस मौके पर एक्ट्रेस सुरभि चंदना और इंडस्ट्री के कुछ अन्य लोगों ने उनकी आर्थिक मदद की थी। इस बारे में बताते हुए संजय सिंह ने इंडस्ट्री के कई दोस्तों ने उनकी आर्थिक रूप से मदद की थी। इनमें रमेश तौरानी, गुल खान, सुरभि चंदना और CINTAA है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।