एंटरटेनमेंट की दुनिया काफी अलग होती है। फिल्म और छोटे पर्दे के सितारों के लाखों-करोड़ों फैन होते हैं। उनमें से कुछ अपने पसंदीदा एक्टर-एक्ट्रेसेस के बारे में जानने के लिए हर समय उत्सुक रहते हैं। सेलेब्स भी अपने प्रशंसकों का खास ख्याल रखते हैं उन्हें सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े अपडेट देते रहते हैं। आज के 'फोटो ऑफ द डे' से हम आपको बताएंगे कि किस सिलेब्रिटी ने अपनी कौन सी पोस्ट साझा की।
Photos of the Day: अनन्या की दिलकश अदाएं और पति के साथ रोमांटिक हुईं आलिया, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उभरती हुई कलाकारों में से एक हैं। हर फिल्म के साथ दिन-ब-दिन उनकी एक्टिंग में काफी हो सुधार रहा है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस संग अपनी तस्वीरें साझा किया करती हैं। उन्होंने हाल ही में शॉर्ट वाइट ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इस आउटफिट में वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
मौनी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो हर रोज सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' में 'जुनून' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस ने आज 6 तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है। आलिया जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच उन्होंने अपने पति रणबीर कपूर के साथ अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। मोनोक्रोमेटिक फोटो में दोनों रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
अनन्या पांडे बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अब तक कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वाइट ड्रेस में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram