मुंबई में अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और विकास बहल के घर पर आयकर विभाग का छापा पड़ने के बाद फैंटम फिल्मस प्रोडक्शन हाउस सुर्खियों में हैं। 'फैंटम फिल्म्स' की शुरुआत साल 2011 में हुई। उस वक्त विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप, विकास बहल और मधु मंटेना ने एक साथ काम करने का फैसला किया था। इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'लुटेरा' थी जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह मुख्य किरदार में थे। इस प्रोडक्शन के बैनर तले अनुराग कश्यप ने सुपरहिट फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', विक्रमादित्य मोटवानी ने 'लुटेरा', ' विकास बहल ने 'क्वीन' और प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने 'ट्रैप्ड' बनाई है।
सितारों के घर आयकर विभाग का छापा और कंगना मामले में जावेद अख्तर ने दायर की केविएट याचिका, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड जगत के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने कंगना रणौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट में केविएट याचिका दायर की है। जावेद अख्तर ने कंगना रणौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई में चल रहे तीनों केस को हिमाचल प्रदेश में स्थानांतरित करने की मांग वाली याचिका के संबंध में केविएट दायर की है।
कंगना रणौत की याचिका पर जावेद अख्तर ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की केविएट याचिका, कहा- मेरा पक्ष भी सुना जाए
कोरोना काल में थिएटर बंद होने के चलते सिनेमा प्रेमियों का सहारा बने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की तरफ से बड़ी खबर सामने आई है। नेटफ्लिक्स ने 2021 के लिए 41 नए टाइटल्स की घोषणा की है जिसमें 13 फिल्में,15 वेब सीरीज, चार डॉक्यूमेंट्री, छह स्टैंड अप कॉमेडी स्पेशल और तीन रियलिटी शो शामिल हैं। इसके साथ ही इंडियन प्रीडेटर सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
नेटफ्लिक्स ने 2021 के लिए की 41 नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा, फिल्मों और वेब सीरीज से भरा रहेगा ये साल
तांडव वेब सीरीज पर माफी मांगने के बाद अभी भी अमेजन प्राइम वीडियो की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन को तेलुगु फिल्म 'वी' को हटाने का आदेश दिया है। दरअसल इस फिल्म में मेकर्स ने अभिनेत्री साक्षी मलिक की तस्वीर का इस्तेमाल बिना उनकी इजाजत के किया। हालांकि बाद में मेकर्स ने ये सीन डिलीट कर दिया।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने तेलुगु फिल्म 'वी' को अमेजन से हटाने का दिया आदेश, अभिनेत्री की तस्वीर का गलत इस्तेमाल करने का आरोप
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह देश में चल रहे लगभग सभी मुद्दों पर बेबाक से अपनी राय रखती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में कंगना द्वारा किया गया एक पोस्ट सुर्खियों में है। दरअसल, इस पोस्ट में उन्होंने पुराने वक्त में महिलाओं के पहनावे को सम्मानजनक बताया है। साथ ही अभिनेत्री ने आज की 'एचीवर महिलाओं' के पहनावे की भी तुलना की है।
Kangana Ranaut: दीपिका पादुकोण के विज्ञापन वाले विवाद पर कंगना रणौत का बयान, कहा-'फटी हुई अमेरिकी जींस...'