{"_id":"5af2b7a84f1c1b5f098b8dda","slug":"iulia-vantur-dropping-hints-about-her-relationship-with-salman-khan-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूलिया ने शेयर की ऐसी इमोशनल पोस्ट, सलमान खान को अच्छी भी लग सकती है बुरी भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
यूलिया ने शेयर की ऐसी इमोशनल पोस्ट, सलमान खान को अच्छी भी लग सकती है बुरी भी
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 10 May 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
यूलिया वंतूर और सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और यूलिया एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या फिर नहीं इसका जवाब मिलना तो मुश्किल है। लेकिन इतना तो जरूर है कि दोनों के बीच कुछ न कुछ तो जरूर है। सलमान और यूलिया एक साथ वैसे तो मीडिया में कम ही नजर आते हैं लेकिन जब भी एक साथ दिखाई देते हैं तो उनका साथ सुर्खियां बटोर लेता है। हाल ही में यूलिया ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है जिसे सलमान से जोड़कर देखा जा रहा है।
salman khan iulia vantur
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
यूलिया को कुछ दिन पहले सलमान खान के साथ साकिब सलीम की बर्थडे पार्टी में दबंग खान के साथ देखा गया था। जिसमें दोनों एक साथ दिखाई दिए थे। हालांकि यह ऐसा पहला मौका नहीं था जब यूलिया सलमान के साथ दिखाई दी हो।
salman khan iulia vantur
- फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
यूलिया ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे सलमान खान और उनके रिश्ते से जोड़कर देखा जा रहा है। यूलिया ने ट्वीट किया - 'प्यार को ढूंढना ही मेरी सबसे बड़ी गलती थी। प्यार इंसान को एक अच्छा इंसान बना देता है। उस शख्स को मत ढूंढो जिसके साथ आप अपनी जिंदगी बिताना चाहते हैं बल्कि वो इंसान बनो जिसके साथ लोग अपनी जिंदगी बिताना चाहे।'
Love pic.twitter.com/xZxQkh2U0U
— Iulia Vantur (@IuliaVantur) May 8, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
यूलिया वंतूर
इससे पहले यूलिसा ने वैलेंटाइन डे पर सलमान खान से शादी के सवाल पर बड़ा बयान दिया था। यूलिया ने कहा था -'मुझे नहीं लगता कि शादी जरूरी है। जब दो लोग प्यार में होते हैं तो शादी जरूरी नहीं'। मैं अपनी स्वतंत्र पहचान बनाना चाहती हूं न कि यह कि मैं सलमान खान की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचानी जाऊं। मैं रूमानिया में अपने दम पर अपनी पहचान बना चुकी हूं। अब मैं यहां भी अपनी खुद की पहचान के साथ रहना चाहती हूं'।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ, सलमान खान, यूलिया वंतूर
आपको बता दें, ऐसा कहा जा रहा है सलमान और यूलिया लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि सलमान ने इन सवालों पर कभी भी सीधे से जवाब नहीं दिया। इससे पहले सलमान खान का नाम कटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय से जुड़ चुका है।