फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: 'मैं प्यार में पागल थी, सोचा- चलो देखते हैं क्या होगा', शादी के बाद करियर को लेकर बोलीं करीना

Wed, 13 Sep 2023 12:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 13 Sep 2023 12:49 PM IST
विज्ञापन
Jaane Jaan star Kareena Kapoor on her career after marriage with saif says My mother in law gave me confidence
करीना कपूर - फोटो : social media

अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जाने जां' को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वह ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने जा रही हैं। करीना कपूर का मानना है कि फिल्मों में अगर दम हो तो वह सिनेमाघरों में चल रही हैं। लेकिन, जब लोग घर पर कुछ देखते हैं तो ज्यादा सावधान होते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपने करियर और इंडस्ट्री में आए बदलावों पर भी अपनी राय रखी। 

Jaane Jaan star Kareena Kapoor on her career after marriage with saif says My mother in law gave me confidence
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना कपूर ने हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कई मसलों पर दिलचस्प बातें साझा कीं। करीना ने कहा कि 'जाने जां' को लेकर वह काफी नर्वस थीं। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि लोग थिएटर्स में फिल्में देखने जाते हैं। लेकिन, वहां वे पॉपकॉर्न खाते हैं, म्यूजिक एंजॉय करते हैं...वहां सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए जाते हैं। लेकिन, जब वे घर पर कोई कंटेंट देखते हैं तो ज्याद सतर्क होकर देखते हैं'।

Jaane Jaan star Kareena Kapoor on her career after marriage with saif says My mother in law gave me confidence
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अपने 23 साल के करियर में हुए बदलावों पर करीना ने कहा कि महिला और पुरुष कलाकारों को जिस तरह से ट्रीट किया जाता था, उसमें बड़ा बदलाव आया है और इसके लिए उन्होंने मीडिया को शुक्रिया कहा। करीना का मानना है कि बॉलीवुड ने कई बार खुद को चुनौती दी है और आगे बढ़े हैं, हम इतने वर्षों में काफी विकसित हुए हैं। इसके अलावा करीना ने कहा, 'हिंदी फिल्म इंडस्ट्री अपने कामकाज की परिस्थितियों में सुधार कर सकती है और साथ ही टाइमिंग में भी सुधार की गुंजाइश है। अब फिल्म स्टार्स की पहुंच बढ़ने से उनकी पावर भी बढ़ चुकी है'।
Bharti Singh: 15 साल बाद लौटीं नैशनल लेवल की शूटर भारती सिंह, बोली- उन दिनों राइफल खरीदने के भी नहीं थे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaane Jaan star Kareena Kapoor on her career after marriage with saif says My mother in law gave me confidence
करीना कपूर - फोटो : social media

करीना ने जिक्र किया कि कई शानदार फिल्मों में काम करने के बावजूद जब 2012 में उन्होंने सैफ अली खान से शादी रचाई तो उन्हें वॉर्निंग दी गई। उनसे कहा गया कि उनका करियर पिछड़ सकता है। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं तब प्यार में पागल थी तो सिर्फ यही सोचा कि चलो देखते हैं क्या होगा। मैं आत्मविश्वास से लबरेज थी ऐसे में मुझे पता था कि करने के लिए काफी कुछ है।'
The Great Indian Family: इस दिन रिलीज होगा 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का ट्रेलर, परिवार का महत्व समझाएंगे विक्की

विज्ञापन
Jaane Jaan star Kareena Kapoor on her career after marriage with saif says My mother in law gave me confidence
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करीना ने बताया कि करियर के फ्रंट पर उन्हें अपनी सास शर्मिला टैगोर से काफी प्रेरणा मिली। करीना ने कहा, 'मेरी सासू मां ने मुझे काफी आत्मविश्वास दिया। सैफ के जन्म के बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। उन्होंने मुझसे खुद को और प्रोड्यूसर्स को चैलेंज करने के लिए कहा।' करीना ने कहा, 'सैफ ऐसे घर से हैं, जहां महिलाएं आगे रहती है। इसलिए मैं काफी रिलैक्स थी और काम करना चाहती थी।' अपनी और सैफ की उम्र में अंतर पर भी करीना ने चुप्पी तोड़ी और कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ा। उम्र मायने नहीं रखती, प्यार, सम्मान औैर अपनापन मायने रखता है।' बता दें कि 'जाने जां' नेटफ्लिक्स पर 21 सितंबर को रिलीज होगी।
Jawan: जवान देखने के बाद गुस्साए फैंस ने सिनेमाघर मालिक से पैसे मांगे वापस, पूरा मामला जानकर चकरा जाएगा दिमाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed