काफी इंतजार के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कई रिलीज डेट बदले जाने के बाद आखिरकार एकता कपूर की फिल्म अब 2 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। ऑल्ट बालाजी निर्माणित यह फिल्म बिहार में प्रचलित 'पकड़ुवा विवाह' पर आधारित है।
फिल्म जबरिया जोड़ी का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए क्यों हो गई इतनी देर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म की रिलीज डेट पहले 17 मई रखी गई थी, जिसे खुद कुछ समय बाद 12 जुलाई कर दिया गया। पर फिर ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट भी 12 जुलाई अनाउंस हुई, तो फिल्म जबरिया जोड़ी की रिलीज डेट एक और बार बदली गई।
इस बार फिल्म की निर्माता एकता कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात का खुलासा करते हुए लिखा, "जबरदस्ती रिलीज डेट चेंज करवाया है। मैं इस फिल्म पर कोई ग्रहण लगवाना नहीं चाहती हूं। वहीं पुरानी रिलीज डेट पर एक साथ कई फिल्में रिलीज हो रही थी इसीलिए अब रिलीज डेट 2 अगस्त हो गई है।'
View this post on Instagram
A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
ऑल्ट बालाजी के साथ फिल्म बना रहे प्रोड्यूसर शैलेश आर सिंह का कहना है,"फिल्म की रिलीज में देरी का असली कारण फिल्म की शूटिंग पूरी ना हो पाना रहा। जिसके बाद सिद्धार्थ और परिणीती भी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हो गए। बीती मार्च अप्रैल में ही हमने फिल्म को खत्म किया है। उस वजह से मई में रिलीज कठिन था। वहीं बात रही फिल्म के दूसरी फिल्मों के साथ रिलीज होने की तो सोलो रिलीज मिलना उससे भी ज्यादा कठिन होता है।"
सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीती चोपड़ा स्टारर इस फिल्म को प्रशांत सिंह ने निर्देशित किया है, जो इससे पहले "ये है आशिकी" टीवी सीरीज निर्देशित कर चुके हैं। 2 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म का मुकाबला सोनाक्षी सिन्हा और रैपर बादशाह स्टारर फिल्म खानदानी शफाखाना से होगा।