{"_id":"5c15f730bdec225553704f56","slug":"jackie-shroff-and-meenakshi-seshadri-35-years-of-hero-known-unknown-facts-about-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म में मीनाक्षी के साथ रोमांस कर 'हीरो' बने थे जैकी श्रॉफ, बिल्ला का किरदार आज भी है मशहूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म में मीनाक्षी के साथ रोमांस कर 'हीरो' बने थे जैकी श्रॉफ, बिल्ला का किरदार आज भी है मशहूर
अपूर्वा
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
HERO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म ''हीरो'' ने उस समय बहुत धमाल मचाया था। इस फिल्म से जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्रि ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया। दोनों स्टार्स इस फिल्म को करने के बाद रातों रात फेमस हो गए। हर कोई अपनी फिल्म में इस जोड़ी को कास्ट करना चाहता था। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 35 साल पूरे हो गए हैं। 16 दिसंबर 1983 को रिलीज हुई यह फिल्म 80 के दशक की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर थी।
2 of 5
hero
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सुभाष घई ने जयकिशन काकुभाई श्रॉफ को नया नाम दिया और जैकी श्रॉफ इंडस्ट्री का वो नाम बन गया जिसे आज शायद की कोई न जानता हो। हालांकि हीरो से पहले भी जैकी साल 1973 में आई फिल्म 'हीरा-पन्ना' से हिंदी फिल्मों में काम की शुरुआत कर चुके थे। इस फिल्म में वह एक नेगेटिव रोल में थे।
3 of 5
मीनाक्षी शेषाद्रि
वहीं दूसरी तरफ अपनी पहली फिल्म 'पेंटर बाबू' फ्लाॅप होने के बाद मीनाक्षी ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला ले लिया था। बाद में निर्देशक सुभाष घई के कहने पर उन्होंने जैकी श्राॅफ के अपोजिट फिल्म 'हीरो' में अभिनय करने के लिए हामी भर दी। 'हीरो' बाॅक्स आॅफिस पर सक्सेसफुल साबित हुई और मीनाक्षी रातों-रात स्टार बन गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माणिक ईरानी
फिल्म में एक और इंसान ऐसा था जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। वो थे माणिक। माणिक उस समय फिल्मी दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा तो थे, लेकिन वे असली नाम की बजाय 'बिल्ला' नाम से पॉपुलर हुए। दरअसल, माणिक ने डायरेक्टर सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' में बिल्ला नाम का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने इतना पसंद किया कि यह नाम ही माणिक की पहचान ही बन गया।
विज्ञापन
5 of 5
hero
1983 में रिलीज हुई इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, मीनाक्षी शेषाद्रि, शम्मी कपूर, संजीव कुमार, शक्ति कपूर और मदन पुरी का भी अहम रोल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।