{"_id":"5c15fa20bdec2253e2117f65","slug":"tv-actress-parul-chauhan-revealed-her-honeymoon-plan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'नायरा' की 'सास' को हनीमून मनाने के लिए नहीं मिली ज्यादा छुट्टी, 4 दिन पहले मंदिर में की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नायरा' की 'सास' को हनीमून मनाने के लिए नहीं मिली ज्यादा छुट्टी, 4 दिन पहले मंदिर में की थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
parul chauhan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई एक्टर-एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसमें से एक पारुल चौहान भी हैं । पारुल ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड चिराग ठक्कर से शादी कर ली । पारुल ने 12 दिसंबर को बहुत सादगी से राधा-कृष्ण मंदिर में सात फेरे लिए थे। अब पारुल एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाली हैं ।
2 of 5
Parul Chauhan married wedding
- फोटो : Instagram
खबरों के अनुसार, रिसेप्शन के बाद पारुल हनीमून पर जाएंगी । हिंदुस्तान टाइम्स से बात करने के दौरान पारुल ने बताया, 'हम नए साल पर एक हफ्ते के लिए मालदीव जाने वाले हैं क्योंकि काम से इतने दिन की ही छुट्टी मिली है। इसके बाद हम 20 दिन के लिए लंदन या फिर यूरोप जा सकते हैं ।'
बता दें कि पारुल चौहान और चिराग ठक्कर की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए साल 2015 में हुई थी। पारुल और चिराग ने इस्कॉन टेंपल में शादी की । शादी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे । पारुल और चिराग ने बेहद सिंपल तरीके से शादी की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
parul chauhan
पारुल की मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आई थीं । पारुल ने अपनी मेहंदी में पीले रंग का लहंगा पहना । इसके अलावा मल्टी कलर के फूलों की ज्वैलरी कैरी की । पारुल इस लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । मेहंदी रस्म में पारुल की दोस्त शिल्पा रायजदा, माही शर्मा, टिया गंडवानी ने शिरकत की थी ।
विज्ञापन
5 of 5
parul chauhan
इन दिनों पारुल टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की सास का रोल प्ले कर रही हैं। पारुल ने टीवी सीरियल 'बिदाई' में काम करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं । फिलहाल वो अपने पति के साथ मुंबई में ही समय बिता रही हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।