{"_id":"5c15f56cbdec2253a1672149","slug":"sara-ali-khan-kedarnath-movie-9th-day-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सारा अली खान के आगे रजनीकांत और अक्षय कुमार भी फेल, 8वें दिन 'केदारनाथ' ने कमाए करोड़ों","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सारा अली खान के आगे रजनीकांत और अक्षय कुमार भी फेल, 8वें दिन 'केदारनाथ' ने कमाए करोड़ों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kedarnath
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्टारकिड सारा अली खान ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की है। उनकी डेब्यू केदारनाथ को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं और फिल्म अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। क्रिटिक्स ने फिल्म को भले ही मिले जुले रिएक्शन दिए हों लेकिन सारा अली खान की एक्टिंग की सभी तारीफ कर रहे हैं।
2 of 5
kedarnath
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, केदारनाथ ने शुक्रवार को 2.25 से 2.50 करोड़ कमाए। गुरुवार की अपेेक्षा इसकी कमाई में 20 फीसदी की गिरावट आई। दिल्ली-एनसीआर में फिल्म अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि सिनेमाघरों में रजनीकांत और अक्षय कुमार की बिग बजट फिल्म 2.0 ने धमाल मचा रखा है।
3 of 5
kedarnath
- फोटो : instagram
7 दिसंबर को रिलीज हुई केदारनाथ ने पहले हफ्ते में 42 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि शुक्रवार को 2.50 करोड़ कमा लिए। इस तरह फिल्म ने 8 दिन में कुल 44.50 करोड़ की कमाई कर ली है। माना जा रहा है वीकेंड में फिल्म 50 करोड़ के करीब पहुंच सकती है। बता दें कि केदारनाथ का बजट करीब 35 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kedarnath
सारा अली खान इस वक्त अपनी सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं हालांकि केदारनाथ के लिए आने वाला हफ्ता आसान नहीं होगा। 21 दिसंबर को आनंद एल राय के निर्देशन में बनी शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर जीरो रिलीज हो जाएगी। बड़े बजट और बड़े स्टार की इस फिल्म के आगे केदारनाथ का टिकना इतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
kedarnath
- फोटो : twitter
केदारनाथ की कहानी एक हिन्दू टूरिस्ट (सारा अली खान) और एक मुस्लिम पिट्ठू (सुशांत सिंह राजपूत) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में सुशांत सिंह एक गाइड के तौर पर सारा को लेकर भगवान शिव के दर्शन कराने के लिए 14 किलोमीटर का सफर तय करते हैं। केदारनाथ की कहानी साल 2013 में आई उत्तराखंड बाढ़ के इर्द-गिर्द है। जिसमें हजारों लोगों की मौत हो गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।