{"_id":"5c15e938bdec225a2729c58d","slug":"unknown-facts-about-laxmikant-berde-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में नौकर का रोल करने वाले इस एक्टर के निधन पर सलमान खान के भी निकल आए थे आंसू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में नौकर का रोल करने वाले इस एक्टर के निधन पर सलमान खान के भी निकल आए थे आंसू
Sun, 16 Dec 2018 12:27 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
Laxmikant Berde
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नब्बे के दशक की फिल्मों में अपने कॉमेडी अंदाज से लाखों दिलों को जीतने वाले कलाकार लक्ष्मीकांत बर्डे की आज पुण्यतिथि है। 16 दिसंबर 2004 को लक्ष्मीकांत का किडनी फेल होने से निधन हो गया था। लक्ष्मीकांत बेर्डे ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'साजन','हम आपके हैं कौन' सहित 'अनाड़ी' और 'बेटा' जैसी कई फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई।
Laxmikant Berde
- फोटो : social media
लक्ष्मीकांत बेर्डे भले की फिल्मों में साइड रोल में रहे हों, लेकिन उन्होंने परदे पर जबर्दस्त भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई फिल्मों में नौकर का किरदार निभाया। नौकर के रोल से ही उन्होंने लाखों दिलों को जीता और खास पहचान बनाई। छोटे रोल को करने वाले लक्ष्मीकांत बेर्डे को धीरे-धीरे दर्शक पसंद करने लगे और फिर वह फिल्मों के कॉमेडी किंग बन गए।
Laxmikant Berde
- फोटो : social media
बताया जाता है कि लक्ष्मीकांत और सलमान खान की दोस्ती काफी अच्छी थी। उनके निधन पर सलमान खान भी काफी रोए थे। लक्ष्मीकांत की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्हें को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वो मिडिल क्लास फैमिली में जन्मे थे और चॉल में पले-बढ़े थे। स्कूल में भी वो ड्रामा में पार्टिसिपेट करते रहते थे। चॉल में होने वाले गणेश महोत्सव के दौरान वो एक्टिंग किया करते थे। कॉम्पटीशन में पार्टिसिपेट करने पर वो बहुत सारे प्राइज जीतते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmikant Berde
- फोटो : social media
एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वो मुंबई मराठी साथिया संघ प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए। इससे जुड़ने के बाद उन्हें मराठी फिल्मों में साइड रोल मिलने लगे। कुछ समय तक बर्डे ने साइड रोल किया। फिर उन्हें एक मराठी फिल्म 'तूर तूर' में काम मिला। बर्डे अपनी कॉमेडी से बड़े-बड़े स्टार को पीछे छोड़ देते थे। 'तूर तूर' के सुपरहिट होने के बाद उन्हें काम मिलने लगा। देखते ही देखते बर्डे मराठी सिनेमा के कॉमेडी किंग बन गए।
विज्ञापन
Laxmikant Berde
- फोटो : social media
फिल्म 'धूम धड़ाका' ने लक्ष्मीकांत को रातों-रात स्टार बना दिया था। मराठी और हिंदी करियर मिलाकर बर्डे ने 200 से ज्यादा फिल्में की। फिल्म 'धूम धड़ाका' और 'एसी ही बनवा बनवी' बेर्डे के लिए मील का पत्थर साबित हुई थीं। मराठी फिल्म 'लक्ष्य' के लिए दर्शक बेर्दे को कभी नहीं भूल पाएंगे। बर्डे ने रूही बेर्डे से शादी की थी। रूही ने भी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में काम किया था। कुछ समय बाद बिना डिवॉर्स लिए दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद बर्डे एक्ट्रेस प्रिया अरुन को डेट करने लगे और साथ में रहने लगे। इसके बाद उन्हें प्रिया से दो बच्चे भी हुए।