{"_id":"5c53ba3cbdec2232285b03fb","slug":"jackie-shroff-birthday-he-become-star-after-these-epic-role-in-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैकी श्रॉफ को इन 10 किरदारों ने बनाया करिश्माई सितारा, 36 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे 'जग्गू दादा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकी श्रॉफ को इन 10 किरदारों ने बनाया करिश्माई सितारा, 36 साल से बॉलीवुड पर राज कर रहे 'जग्गू दादा'
Fri, 01 Feb 2019 08:48 AM IST
Mishra Mishra
मुंंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
jackie shroff
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
36 साल हो गए मुंबई के तीन बत्ती इलाके के एक युवा को हिंदी सिनेमा में बिना किसी सिफारिश के सुपरस्टार का तमगा पाए। विज्ञापन की दुनिया से आकर रुपहले परदे पर छा जाने वाले जग्गू दादा यानी जय किशन काकूभाई श्रॉफ उर्फ जैकी श्रॉफ ने अब तक 220 फिल्में की हैं और बेटे टाइगर श्रॉफ के कामयाब हीरो बन जाने के बाद भी उनमें अब भी गजब की ऊर्जा कायम है। जैकी ने हिन्दी के अलावा कोंकणी, कन्नड़, मराठी, उड़िया, पंजाबी, बंगाली, मलयालम, तमिल, तेलुगु, भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। जैकी हमेशा से ही अपने अलग स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं। 61 साल के हो चुके जैकी की ये 10 फिल्में उनके करियर में मील का पत्थर हैं। जानते हैं हिंदी सिनेमा के इन 10 दमदार किरदारों के बारे में।
border
बॉर्डर (1997)
किरदार - आनंद बाजवा "एंडी"
बॉर्डर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। जिसका निर्माण और निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ ने फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस साल आई फिल्म दिल तो पागल है के बाद बॉर्डर उस साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म को पैंतालिसवे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

agni sakshi
अग्नी साक्षी (1996)
किरदार- सूरज कपूर
इस फिल्म को डायरेक्ट किया था पार्थो घोष ने और यह विदेशी फिल्म स्लीपिंग विद द ऐनेमी पर आधारित थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ, नान पाटेकर और मनीषा कोइराला मख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को उस साल की पांच सुपर हिट फिल्मों मे शामिल किया गया था।

rangeela
रंगीला (1995)
किरदार- राज कमल
फिल्म को डायरेक्ट किया था राम गोपाल वर्मा ने और फिल्म में जैकी एक सपोर्टिंग रोल में थे, और मुख्य भूमिकाओं में आमिर खान व उर्मिला मातोंडकर थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाई की थी और इसे सात फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिले थे। जिनमे जैकी को बेस्ट सपोर्टिंग रोल और राम गोपाल वर्मा को बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड मिला था।

love story
1942 अ लवस्टोरी (1994)
किरदार- शुभशंकर
इस फिल्म में अनिल कपूर, मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, डैनी डेन्जोंगपा और प्राण अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी ब्रिटिश काल की है, जैकी श्रॉफ की एक्टिंग को काफी सराहा गया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के गाने बेहद पसंद किए गए थे ।