{"_id":"5c53079cbdec22130952037b","slug":"bollywood-actor-govinda-arrives-rishikesh-and-ate-special-dish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की खूबसूरत वादियों में इस डिश के दीवाने हुए अभिनेता गोविंदा, देखते ही मुंह में आ गया पानी...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहाड़ की खूबसूरत वादियों में इस डिश के दीवाने हुए अभिनेता गोविंदा, देखते ही मुंह में आ गया पानी...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
चोटीवाला होटल में अभिनेता गोविंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म अभिनेता गोविंदा ने तीर्थ नगर पहुंचकर गंगा किराने मनोहारी दृष्य का लुत्फ उठाया। गोविंदा को तीर्थनगरी इतनी भा गई कि भविष्य में फिल्म की शूटिंग का भी प्लान बना डाला। बेहद खास पल तीर्थनगरी में बिताने के बाद वे हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।
2 of 8
मक्के की रोटी सरसों का साग
बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंदा ने मुनिकीरेती के रामझूला व स्वर्गाश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने तीर्थ नगरी के रामझूला पुल से मां गंगा के मनमोहक नजारों का आनंद उठाया। इसके बाद कुछ पल आराम किया फिर मुनिकीरेती स्थित मशहूर चोटीवाला होटल में बैठकर मक्के की रोटी, सरसों का साग और पनीर टिक्के का स्वाद चखा।
3 of 8
चोटीवाला होटल में अभिनेता गोविंदा
इस मौके पर उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि तीर्थनगरी से उनका पुराना नाता रहा है। जब भी मौका मिलता है वे तीर्थनगरी भ्रमण का लोभ संवरण नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि यह बेहद निजी दौरा है। वह केवल जीवनदायिनी मां गंगा का आर्शीवाद व पंसदीदा स्थल पर जीवन के कुछ पल बिताने के मकसद तीर्थ नगरी पहुंचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
rishikesh
- फोटो : demo
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश इतनी खास और आंखों को सुकून देने वाली जगह है कि आने वाले समय में यहां वादियों में फिल्म की शूटिंग का भी विचार बना रहे हैं। कुछ फिल्म प्रोजेक्ट्स हैं जो आने वाले दिनों में तीर्थनगरी का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
5 of 8
चोटीवाला होटल में अभिनेता गोविंदा
इस मौके पर होटल के प्रबंधक आनंद भंडारी ने बताया कि अभिनेता गोविंदा को मक्के की रोटी व सरसों के साग और पनीर टिक्के परोसे गए। उन्होंने व्यंजनों की खूब सराहना की। गोविंदा वादा करके गए हैं कि भविष्य में जब भी तीर्थनगरी आने का मौका मिलेगा वे मक्के की रोटी और सरसों के साग का स्वाद जरूर लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।