{"_id":"5c53b88abdec22094a2c7a48","slug":"thackeray-actress-amrita-rao-on-nepotism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेपोटिज्म पर बोलीं 'ठाकरे' की हीरोइन- 'सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होते हैं स्टार किड्स'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नेपोटिज्म पर बोलीं 'ठाकरे' की हीरोइन- 'सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होते हैं स्टार किड्स'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Thackeray
- फोटो : social media
Link Copied
बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे में उनकी पत्नी मीना ठाकरे का किरदार करने के बाद से अमृता राव का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ दिखने लगा है। जिन सवालों पर पहले वह अक्सर कन्नी काट जाया करती थीं, अब उन सवालों के न सिर्फ वह खुलकर जवाब देती हैं बल्कि उनको परेशान करते रहे मुद्दों पर भी वह बेबाकी से राय रखने लगी हैं।
Trending Videos
2 of 5
amrita rao
- फोटो : file photo
ठाकरे की कामयाबी का जश्न मनातीं अमृता राव से जब हिंदी सिनेमा में स्टार किड्स को ही ज्यादा मौका मिलने की बात चलीं तो उन्होंने पहले तो थोड़ा संभलकर जवाब दिया लेकिन जैसे-जैसे बात आगे बढ़ी वह बेबाक होती गई। अमृता बोलीं, ‘हिंदी फिल्म इंडस्ट्री हो या कोई दूसरी इंडस्ट्री बिना काबिलियत के आपका आगे बढ़ना नामुमकिन है लेकिन हां स्टार किड्स इस मामले में दूसरों से बहुत आगे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
amrita rao
- फोटो : file photo
अमृता ने आगे कहा कि 'वे खुद को बेहतर तरीके से प्रमोट कर सकते हैं। उनकी नेटवर्किंग जिस स्तर पर होती हैं, वहां तक पहुंचना ही बाहर से आए किसी कलाकार के लिए असंभव है। ये लोग चांदी का क्या सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा होते हैं और हम जैसे लोगों के लिए इनसे मुकाबले करने का बस एक ही जरिया बचता है और वह है हमारा हुनर।'
4 of 5
amrita rao
- फोटो : file photo
तो क्या सोशल मीडिया के आने से अमृता जैसे कलाकारों का भी हौसला बढ़ा है, इस बारे में खुलकर अपनी राय रखने का? इस सवाल के जवाब में अमृता ने बेबाकी से अपनी राय रखी, ‘हां, जिन मुद्दों पर हमें पहले परेशानी होती थी और हम चुप रहते थे, सोशल मीडिया के आने से अपनी बात अपने चाहने वालों तक पहुंचाना आसान हो गया है। नेपोटिज्म (वंशवाद) का तो मुझे खुद बहुत कड़वा अनुभव है।'
विज्ञापन
5 of 5
amrita rao
- फोटो : file photo
अमृता ने बताया कि 'एक फिल्म मैं कर रही थी। मेरा नाम भी फाइनल हो गया लेकिन तभी एक स्टार पिता ने प्रोजेक्ट में दखल दिया और मैं बाहर हो गई क्योंकि वह अपने रिश्तेदार को उस फिल्म में कास्ट कराना चाहते थे। ऐसा हुआ भी। मुझे फिल्म से बाहर होने का अफसोस नहीं हुआ। अफसोस हुआ जिस तरीके से मुझे बाहर किया गया। कम से कम फिल्म के निर्देशक तो मुझे फोन करके ये बात बतानी चाहिए थी। मैं इंतजार करती रही और फिल्म उस स्टार किड के साथ शुरू भी हो गई।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X