{"_id":"5c53b604bdec224c7f23c45b","slug":"fake-news-group-create-rumors-about-sara-ali-khan-to-imtiaz-ali-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में कदम रखते ही सारा अली खान को बदनाम करने की हो रही साजिश, फैलाई जा रही ये अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में कदम रखते ही सारा अली खान को बदनाम करने की हो रही साजिश, फैलाई जा रही ये अफवाह
हिंदी सिनेमा की नई स्टार किड सारा अली खान इन दिनों फेक न्यूज के निशाने पर हैं। मुंबई में फिल्मों और कलाकारों को लेकर फेक न्यूज फैलाने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो गया है। ये गिरोह जानबूझकर ऐसी खबरें फैला रहा है जिससे तमाम प्रोडक्शन हाउस और कलाकार रोज जूझ रहे हैं। सारा अली खान को लेकर बीते बुधवार की रात फैलाई गई एक फेक न्यूज को लेकर मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली की टीम बहुत परेशान हो गई।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े पत्रकारों को एक खबर का लिंक भेजा गया जिसके मुताबिक सारा अली खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म को करने से मना कर दिया। इसकी वजह बताई गई कि सारा को इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है। ये वही फिल्म है जिसे पहले 'लव आजकल' का सीक्वेल बताया जा रहा था। इसके साथ ये भी खबर फैलाई गई कि इस फिल्म में सैफ अली खान भी एक अहम भूमिका में होंगे।
3 of 5
Imtiaz Ali
इम्तियाज अली और उनकी टीम से अमर उजाला की नियमित मुलाकातें होती रहीं हैं और इम्तियाज अली की इस अगली फिल्म की जानकारी भी लगातार मिलती रहती है। ये शुरू से ही साफ था कि इम्तियाज अली अपनी जिस फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं, उसका 'लव आजकल' की कहानी से कोई लेना देना नहीं है। ये पूरी तरह से एक नई लव स्टोरी है और इसे राजस्थान में सेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Imtiaz Ali
इम्तियाज इस फिल्म के लिए लोकेशन भी फाइनल कर चुके हैं। सैफ अली खान का रोल फिल्म की स्क्रिप्ट में कहीं नहीं है। अब इस फिल्म से सारा अली खान के बाहर होने की फेक न्यूज फैली तो अमर उजाला ने फिर इम्तियाज अली से संपर्क किया। उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि फिल्म की कास्टिंग का अभी आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
विज्ञापन
5 of 5
sara ali khan
ऐसे में इम्तियाज की अगली फिल्म के लिए किसी कलाकार के हां या ना करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। सूत्र बताते हैं कि इम्तियाज अली की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की जोड़ी ही काम कर रही है और इस फिल्म की शूटिंग इस साल मार्च महीने में शुरू होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।