{"_id":"5c25d861bdec2256a32effa8","slug":"jackie-shroff-father-kakubhai-shroff-prediction-dhirubhai-ambani-future","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"41 साल पहले इस एक्टर के पिता ने की थी भविष्यवाणी- धीरूभाई अंबानी खड़ा कर देंगे करोड़ों का साम्राज्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
41 साल पहले इस एक्टर के पिता ने की थी भविष्यवाणी- धीरूभाई अंबानी खड़ा कर देंगे करोड़ों का साम्राज्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dhirubhai
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंबानी परिवार देश ही नहीं दुनिया भर में छाया हुआ है। इसका श्रेय धीरूभाई अंबानी को जाता है जिन्होंने अकेले अपने दम पर करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर दी। एक बिजनेस टायकून बनने से पहले धीरूभाई ने गरीबी का वो दौर भी देखा है जब वो मुंबई में भेलपूरी बेचा करते थे। उस वक्त एक ही शख्स ऐसा था जिन्होंने उनके बारे में भविष्यवाणी की थी एक दिन वो दुनिया पर राज करेंगे। आखिरकार ऐसा दिन भी आया जब साल 1977 में धीरूभाई ने रियालंस इंडस्ट्रीज की नींव रखी।
2 of 5
jackie shroff
- फोटो : file photo
धीरूभाई के बारे में भविष्यवाणी करने वाले ज्योतिषी काकूलाल श्रॉफ थे। काकूलाल कोई और नहीं बल्कि एक्टर जैकी श्रॉफ के पिता हैं। इसका खुलासा खुद जैकी श्रॉफ ने राज्यसभा टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कही। उन्होंने बताया कि पिता के ज्योतिषी के काम से ही उनका घर चलता था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी।
3 of 5
jackie shroff
- फोटो : file photo
उधर, धीरूभाई भी लगातार एक काम से दूसरे काम में हाथ आजमा रहे थे। धीरूभाई और उनकी पत्नी कोकिलाबेन अक्सर काकूलाल श्रॉफ के पास आते थे। जब काकूलाल ने धीरूभाई को उनके सुनहरे भविष्य के बारे में बताया तो वो जोर-जोर से हंसने लगे, उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि ऐसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jackie shroff
- फोटो : file photo
जैकी श्रॉफ ने बताया कि मेरे सबंध आज भी अंबानी परिवार से बेहद अच्छे हैं। जब भी मैं मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी को देखता हूं तो मुझे मेरे पिता की याद आ जाती है। जैकी श्रॉफ अपनी एक्टिंग के अलावा डाउन टू अर्थ रहने की वजह से भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
jackie shroff
- फोटो : file photo
हाल ही में जैकी श्रॉफ #MeToo पर बयान को लेकर चर्चा में आए थे। उन्होंने कहा था कि 'यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरे साथ काम करने वाले दोस्त आपस में लड़ रहे हैं। वह अपने दामन में लगे दागों पर लोगों के बीच सफाई दे रहे हैं, बाकी लोग इसमें मजा ले रहे हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।