{"_id":"65d8b5bc31acad9412092b16","slug":"jackie-shroff-plays-captain-khanna-in-two-zero-one-four-story-behind-becoming-pm-from-gujarat-chief-minister-2024-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Two Zero One Four: किसने रची गुजरात मुख्यमंत्री को पीएम बनने से रोकने की साजिश, इस फिल्म में पहली बार खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Two Zero One Four: किसने रची गुजरात मुख्यमंत्री को पीएम बनने से रोकने की साजिश, इस फिल्म में पहली बार खुलासा
बीते साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'मस्त में रहने का' के बाद अभिनेता जैकी श्रॉफ जल्द ही स्पाई थ्रिलर 'टू जीरो वन फोर' में नजर आने वाले हैं। हाल ही जैकी श्रॉफ इस फिल्म को अहमदाबाद में प्रमोट करते नजर आए। इस फिल्म की कहानी गुजरात की एक राजनितिक घटना से प्रेरित बताई जाती है। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ सेना एक सेवानिवृत्त अधिकारी कैप्टन खन्ना की भूमिका निभा रहे है।
2 of 5
टू जीरो वन फोर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'टू जीरो वन फोर' की कहानी गुजरात में घटी साल 2014 की एक घटना पर आधरित है, जब राज्य के मुख्यमंत्री को देश के आगामी प्रधानमंत्री में रूप में देखा जाता है और देश के दुश्मन साजिश करके उन्हें रोकना चाहते हैं। इस साजिश को रोकने के लिए देश का एक रिटायर्ड कैप्टन खन्ना सामने आता हैं। यह फिल्म इन्हीं सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक काल्पनिक कहानी है।
3 of 5
टू जीरो वन फोर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी के मुताबिक कैप्टन खन्ना को एक खुफिया मिशन का काम सौपा जाता है। उसके जीवन में तब बदलाव आता है जब उसे एक प्रमुख पाकिस्तानी आतंकवादी फिरोज मसानी से पूछताछ करने का काम सौंपा जाता है। यह कार्य भारतीय और विदेशी गुप्त जासूसों से जुड़ी एक बड़ी साजिश को उजागर करता है। जैसे ही वह इस साजिश का पर्दाफाश करता है उसे अपने खिलाफ साजिश रचने वाली बाहरी जासूसी एजेंसियों का सामना करना पड़ता है, जिससे मीडिया में सनसनी फैल जाती है।
फिल्म में सेवानिवृत्त अधिकारी कैप्टन खन्ना की भूमिका निभा रहे अभिनेता जैकी श्रॉफ कहते हैं, 'यह फिल्म राजनीति, साजिश और राष्ट्रीय सुरक्षा के जटिल विषयों पर प्रकाश डालती है। इस फिल्म में काम करने का एक अलग ही अनुभव रहा है। यह फिल्म एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी कैप्टन खन्ना की कहानी है, जो एक कुख्यात पाकिस्तानी आतंकवादी से पूछताछ करने जासूसी की दुनिया में वापस आ गया है।'
फिल्म 'टू जीरो वन फोर' के लेखक- निर्देशक श्रवण तिवारी हैं। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा अक्षय ओबेरॉय, मुकेश ऋषि, शिशिर शर्मा और उदय टिकेकर की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा जैकी श्रॉफ जल्द ही 'बेबी जॉन' और 'सिंघम अगेन' जैसी एक्शन फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।