फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेब में सलमान खान की फोटो क्यों रखता है बॉलीवुड का असली 'हीरो', खुद बताई वजह

Wed, 05 Jun 2019 06:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 05 Jun 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
jackie shroff revealed he use to carry salman khan photo in his pocket
salman khan jackie shroff - फोटो : social media
सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल जैकी श्रॉफ निभा रहे हैं । जैकी श्रॉफ रियल लाइफ में भी सलमान को अपना बेटा मानते हैं । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जैकी श्रॉफी ने बताया कि सलमान खान उनके लिए किस तरह खास हैं । 
jackie shroff revealed he use to carry salman khan photo in his pocket
Jackie Shroff - फोटो : social media
जैकी श्रॉफ ने कहा कि सलमान उनके बेटे जैसे हैं । इसलिए वो अक्सर सलमान के लिए प्रोड्यूसर से काम मांगते थे । जैकी ने कहा कि साल 1988 में आई फिल्म 'फलक' के समय उन्होंने सलमान की कुछ तस्वीरें खींची थीं और वह इन तस्वीरों को अपनी जेब में रखकर घूमते थे ।
 

 
jackie shroff revealed he use to carry salman khan photo in his pocket
jackie shroff
जैकी श्रॉफ, सलमान की तस्वीरें प्रोड्यूसर्स को दिखाते थे और उन्हें फिल्मों में कास्ट करने के लिए कहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि उस समय सलमान खान को फिल्मों में लेने के लिए उन्होंने कई फिल्म प्रड्यूसर्स से संपर्क भी किया था। जैकी ने कहा, 'मैं जानता था कि ये बच्चा एक दिन स्टार बनेगा ।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jackie shroff revealed he use to carry salman khan photo in his pocket
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
अब जैकी अपने उसी बच्चे के पिता की भूमिका निभा रहे हैं । जैकी ने यह भी बताया कि एक समय पर सलमान उनके बहुत बड़े फैन थे । वह जैकी की जीन्स और बूट्स काफी पसंद करते थे। बता दें कि 'भारत' में जैकी श्रॉफ का कैमियो रोल है । उन्होंने कहा कि वो सलमान के पिता बनकर खुश हैं । 
 

 
विज्ञापन
jackie shroff revealed he use to carry salman khan photo in his pocket
salman khan,katrina kaif, bharat - फोटो : अमर उजाला
क्रिटिक्स के अनुसार, सलमान खान की 'भारत' साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है । दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं । फिल्म में कटरीना कैफ, सलमान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी । इसके अलावा तब्बू, नोरा फतेही और दिशा पाटनी का भी अहम रोल है ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed