अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने अपने करियर में एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस वक्त में जैसे सलमान खान-शाहरुख खान और रणवीर-अर्जुन की जोड़ी को माना जाता है। वैसे ही एक समय में पर्दे पर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी धमाल मचाती थी। दोनों की दोस्ती भी काफी अच्छी थी। लेकिन एक समय ऐसा था जब जैकी श्रॉफ ने शूटिंग में अनिल कपूर को लगातार 17 थप्पड़ मारे थे।
किस्सा: अनिल कपूर को शूटिंग के दौरान जैकी श्रॉफ ने मारे थे थप्पड़, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
अनिल कपूर को नहीं पसंद आया था शॉर्ट
इस फिल्म में एक ऐसा सीन था, जहां अनिल कपूर को थप्पड़ खाना था। परिंदा की शूटिंग में जैकी ने अनिल कपूर को एक थप्पड़ मारा, जिसे उनके निर्देशक ने भी मंजूर कर लिया। जहां सेट पर सभी इस शॉर्ट से खुश नजर आए तो वहीं अनिल कपूर को ये शॉर्ट पसंद नहीं आया और वो इस शॉर्ट को और भी जानदार बनाना चाहते थे।
अनिल कपूर ने की थी री-टेक की मांग
अनिल कपूर ने निर्देशक से शॉर्ट की री-टेक की मांग की थी, जिसके बाद जब तक वो शॉर्ट से खुश नहीं हुए जैकी श्रॉफ ने उन्हें लगातार थप्पड़ मारे। ऐसा करते-करते जैकी श्रॉफ ने उन्हें 17 थप्पड़ मारे तब जाकर शॉर्ट ओके हुआ। जैकी श्रॉफ ने इस बारे में बात करते हुए बताया, ‘वह ये दर्शाना चाहते थे कि उन्हें उनके बड़े भाई ने थप्पड़ मारा है। पहला शॉर्ट ओके था और उसमें एक्सप्रेशंस भी अच्छे थे। लेकिन अनिल ने मना कर दिया था।
उसे प्रतिक्रिया चाहिए थी
जैकी श्रॉफ ने आगे बताया कि उन्हें एक और शॉर्ट चाहिए था, ऐसे में मैंने उन्हें दोबारा मारा। लेकिन वो अपने शॉर्ट से खुश नहीं थे। इस वजह से मुझे उन्हें 17 बार मारना पड़ा। मैं ऐसा सच में करना नहीं चाहता था, लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा। अगर मैं हवा में थप्पड़ मारता तो वो इससे संतुष्ट नहीं होते और वो प्रतिक्रिया नहीं मिलती।
इन फिल्मों में किया साथ काम
जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने राम-लखन, त्रिमूर्ति, कर्मा, रूप की रानी चोरो का राजा, लज्जा, परिंदा, काला बाजार, कभी ना कभी, यद्ध सहित कई फिल्मों में साथ काम किया। इन दोनों की जोड़ी को पर्दे पर फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया।
