कटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। विक्की कौशल और कटरीना शादी के बाद एक-दूसरे से खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आ रहे हैं। 9 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधे विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। दोनों की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। शादी के बाद कटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपना पहला त्यौहार मनाया। दोनों ने रोमांटिक अंदाज में क्रिसमस का सेलिब्रेशन किया।
Social Media: कटरीना कैफ ने पति विक्की कौशल के साथ मनाया पहला क्रिसमस, रोमांटिक अंदाज में आए नजर
विक्की कौशल ने साझा किया पोस्ट
विक्की ने कटरीना कैफ के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक पोस्ट साझा किया। इस तस्वीर में विक्की कौशल ने कटरीना कैफ को बड़े प्यार से गले लगा रखा है। इन दोनों के पीछे क्रिसमस ट्री नजर आ रहा है। इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विक्की कौशल ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मेरी क्रिसमस’।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर फैंस ने बरसाया प्यार
विक्की कौशल द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई इस तस्वीर को उनके चाहने वाले बहुत पसंद कर रहे हैं। आधे घंटे में इस पोस्ट को 9 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। एक यूजर ने दोनों की केमिस्ट्री देखते हुए लिखा, ‘क्या मतलब मुझे बहुत जलन हो रही है’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ओह माय गोड’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘गॉड ब्लेस यू। इसी के साथ फैंस ने दोनों की तस्वीर पर दिल वाले इमोजी भी भेजे।
सितारों ने भी क्रिसमस की बधाई
प्रशंसकों के अलावा बॉलीवुड के उनके दोस्तों ने भी विक्की कौशल और कटरीना कैफ की इस रोमांटिक तस्वीर पर जमकर कमेन्ट किया। नेहा धूपिया ने कमेन्ट करते हुए कहा, ‘लव यू गाइज, हैप्पी क्रिसमस सोणियों’। कटरीना कैफ की करीबी दोस्त अनीता श्रोफ अदजानिया ने कमेन्ट करते हुए लिखा, ‘गॉड ब्लेस यू बोथ’। जोया अख्तर ने भी दोनों की तस्वीर पर इमोजी भेजा।
कुछ दिनों पहला बनाया था हलवा
कटरीना कैफ ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर अपनी पहली रसोई की तस्वीरें साझा की थी। उन्होंने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया था। विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद अब अपने-अपने काम पर लौट चुके हैं।