अभिनेता जैकी भगनानी 25 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। साल 2009 में उन्होंने फिल्म 'कल किसने देखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जैकी भगनानी की अगली फिल्म साल 2011 में 'फालतू' आई जो सफल रही। इसमें उनके किरदार को नोटिस किया गया। इसके बाद उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। जैकी भगनानी मशहूर निर्माता वासु भगनानी के बेटे हैं। हालांकि जैकी अपने पिता की तरह उस ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाए। बॉलीवुड में ऐसे कई स्टारकिड्स हैं जो अपने पिता की तरह कामयाबी के झंडे नहीं गाड़ पाए। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही कलाकारों के बारे में...
जैकी भगनानी सहित ये 5 कलाकार पिता की तरह नहीं हो पाए कामयाब, कुछ को तो अब पहनानना भी मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म जगत के कॉमेडी किंग महमूद के बेटे लकी अली लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूर हैं। गायक और संगीतकार लकी अली के पिता महमूद ने जितनी सफलता पाई उतनी लकी को नहीं मिली। लकी ने दूसरी शादी इनाया से की। इनाया और लकी के दो बच्चे हुए। इनाया से तलाक के बाद लकी ने साल 2010 में 52 साल की उम्र में ब्रिटिश की ब्यूटी क्वीन केट एलिजाबेथ से शादी की। दोनों का एक बेटा डैनी मकसूद अली है।
निर्देशक राजकुमार कोहली के बेटे अरमान कोहली भी पिता की तरह इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए। अरमान ने 'बदले की आग' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद पिता की फिल्म 'विरोधी' में मुख्य अभिनेता नजर आए लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इसके बाद 'दुश्मन जमाना', 'कोहरा', 'औलाद का दुश्मन' में नजर आए। फिल्मों से ज्यादा अरमान अपने गुस्सैल रवैये की वजह से भी लाइमलाइट में रहे। 'बिग बॉस सीजन 7' में तनीषा मुखर्जी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी।
शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन भी बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने साल 2008 में फिल्म 'हाल ए दिल' से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बहुत जल्द ही वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। हालांकि अध्ययन कंगना से अपने अफेयर की खबरों लेकर खूब चर्चा में रहे।
अमजद खान के बेटे शादाब खान ने बॉलीवुड में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह रानी मुखर्जी के अपोजिट थे। शादाब पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए। यही नहीं पहले से शादाब का लुक काफी बदल गया है और एकबारगी तो उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ ने रश्मि को आखिरी बार फोन पर बोली थी ऐसी बात, ब्लॉक करना पड़ा था नंबर