नगमा आज मना रही हैं अपनी जन्मदिन
नगमा के जन्मदिन से लेकर फिल्मी सितारों की क्रिसमस तैयारियों तक, ये हैं बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदिश संधु भी आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई के पूर्व पति और एक्टर नंदिश संधु का 25 दिसंबर को जन्मदिन है। नंदिश ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी और उसके बाद उनका उन्हें कई टीवी सीरियल्स में देखा गया। नंदिश ने टीवी की दुनिया में कदम साल 2007 में टीवी शो कस्तूरी से रखा और इसके बाद ख्वाहिश, कयामत, कॉमेडी सर्कस, उतरन, ये वादा रहा जैसी शोज में दिखाई दिए।
पढ़ें: कुछ ऐसी थी रश्मि देसाई और नंदिश संधु की लव स्टोरी, जानें क्यों लेना पड़ा था तलाक
मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी जगी जॉन की किचन में मिली लाश
टेलीविजन का जाना-माना चेहरा, मॉडल और सेलिब्रिटी शेफ जगी जॉन (Jagee John) अपने घर में किचन में मृत पाई गई हैं। जगी अपने इस केरल के कुरवनकोनम स्थित फ्लैट में मां के साथ रहती थीं। वह टेलीविजन चैनल रोजबाउल पर 'जगीज कुकबुक' नाम से कुकरी शो चलाती थीं और ब्यूटी व पर्सनैलिटी शोज में बतौर जज भी दिखती थीं।
पढ़ें: मॉडल और टीवी पर्सनैलिटी जगी जॉन की किचन में मिली लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
द फैमिली मैन के बाद मनोज बाजपेयी को मिला ये दमदार रोल
अभिनेता मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री फातिमा सना शेख पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। कलाकारों की यह तिकड़ी कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में दिखेगी। अभिषेक शर्मा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग 6 जनवरी 2020 से शुरू होगी। इस फिल्म को अगले साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।
पढ़ें: द फैमिली मैन के बाद मनोज बाजपेयी को मिला ये दमदार रोल, आमिर की हीरोइन के साथ जमाएंगे अनोखा किस्सा
फिल्मी सितारों ने शुरू की क्रिसमस की तैयारियां
दुनियाभर में क्रिसमस की तैयारियां जोरों पर है। वहीं बॉलीवुड सितारों ने इस खास त्योहार का जश्न मानना शुरू कर दिया। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे सेंटा क्लॉज के लुक अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। क्रिसमस के जश्न को लेकर बॉलीवुड की अभिनेत्री सारा अली खान, अनन्या पांडे , जैकलीन फर्नेंडिस, गौहर खान, करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर, दिलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और करीना कपूर जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया क्रिसमस की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरों को साझा किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on