फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिफी की टॉप 25 लिस्ट में शामिल हुईं प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन की तबीयत में सुधार, पांच खबरें

Tue, 24 Dec 2019 07:41 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 24 Dec 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
five news of Amitabh Bachchan Preity Zinta Tanhaji The Unsung Warrior song
Amitabh Bachchan,Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : amar ujala

अमिताभ बच्चन की तबीयत में आया सुधार


दिल्ली में 23 दिसंबर को हुए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अमिताभ बच्चन ने शिरकत नहीं की थी। बीमार होने की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टर द्वारा सफर ना करने की हिदायत दी गई है। इसके चलते अमिताभ बच्चन चाह कर भी सिनेमा जगत के इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनने में असमर्थ रहे। अब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर के जरिए बताया है कि उनकी तबीयत ठीक हो रही है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा,'आप सभी की जल्द ठीक होने की दुआओं का धन्यवाद, मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं, आभार।' गौरतलब है कि 23 को आने में असमर्थ होने पर अब उन्हें 29 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दी थी।
 

 

जिफी की टॉप 25 लिस्ट में शामिल हुईं प्रीति जिंटा

five news of Amitabh Bachchan Preity Zinta Tanhaji The Unsung Warrior song
preity zinta - फोटो : file photo

प्रीति जिंटा के फैंस के लिए खुशखबरी है। हाल ही में GIF सर्च इंजन कंपनी जिफी ने 25 सबसे ज्यादा देखे गए लूप वीडियो की सूची जारी की है। इस सूची में प्रीति जिंटा के जिफ को भी जगह दी गई है। जिफी में प्रीति जिंटा का 'एक्साईटेड' जिफ है। इस जिफ को 13 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है। प्रीति जिंटा बॉलीवुड की एकलौती कलाकार हैं जो जिफी पर हैं। उनके अलावा कीनू रीव्स, खालीद, निक जोनास सहित कई हॉलीवुड सितारों की जिफ भी इस सूची में शामिल हैं। 

'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का तीसरा गाना रिलीज

five news of Amitabh Bachchan Preity Zinta Tanhaji The Unsung Warrior song
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

अजय देवगन जल्द ही छत्रपति शिवाजी के सबसे वीर योद्धाओं में शुमार तानाजी मालुसरे की वीरता को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करेंगे। फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय देवगन खुद तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। बीते दिनों अजय की इस 100वीं फिल्म का पहला ट्रेलर सामने आया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। जिसके बाद अब अजय की इस फिल्म का तीसरा गाना रिलीज हो गया है। 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' के तीसरे गाने का नाम 'घमंड कर' है। ये गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान खान की एक्ट्रेस ने मनाया जन्मदिन

five news of Amitabh Bachchan Preity Zinta Tanhaji The Unsung Warrior song
saiee manjrekar - फोटो : social media
सलमान खान के साथ फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं सई मांजरेकर ने अपना जन्मदिन फिल्म की कास्ट के साथ ही सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सई के जन्मदिन की कई तस्वीरे वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सलमान के साथ महेश मांजरेकर, अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा सहित कई और सितारे नजर आ रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Last Night at @saieemmanjrekar Birthday Party #love #saieemanjrekar #dabangg3 #salmankhan #crush #birthdaygirl #radhe #Bollywood #blacklove #salmankhanfan #justinbieber #popular #respect #photography #travelphotography #bhaijaan #followme #travel #traveling #traveller #travelblogger #traveler #kyliejenner #fastfollowers #instagram #cristianoronaldo #dubai #luxury #luxurylifestyle #happybirthday

A post shared by BeingSalmanKhanFanClub (@beingsalmankhanfanclub1) on

विज्ञापन

दबंग 3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

five news of Amitabh Bachchan Preity Zinta Tanhaji The Unsung Warrior song
दबंग 3 में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
20 दिसंबर को रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म दबंग 3 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने अभी तक कुल 91.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि पहले ही दिन फिल्म ने 24.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गौरतलब है कि फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और अरबाज खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed