अक्षय कुमार के करियर में एक दौर ऐसा भी आया जब उनकी लगातार एक दर्जन से ज्यादा फिल्में फ्लॉप हुईं। लोगों ने अक्षय कुमार को हिंदी सिनेमा का डूबता हुआ सितारा भी कहना शुरू कर दिया था लेकिन आज ही के दिन 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म जानवर ने उनकी किस्मत बदल दी। कम लोग ही जानते होंगे कि ये फिल्म दरअसल सनी देओल के लिए लिखी गई थी, लेकिन सनी देओल ने कहानी सुनने के बाद इसे करने से मना कर दिया।
#20YearsOfJaanwar: जिस फिल्म को सनी समझ ही नहीं पाए, उसी ने बचा लिया अक्षय का करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्देशक सुनील दर्शन कहते हैं, 'मैंने सनी देओल के लिए फिल्म जानवर की स्क्रिप्ट लिखी थी लेकिन जब मैं उन्हें स्टोरी बता रहा था तब वह इस फिल्म की गहराई को समझ नहीं पाए। उसके बाद उसी दौर के एक बड़े सुपरस्टार को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई लेकिन फिर मुझे एक दिन अक्षय का फ़ोन आया।'
साल 1991 में फिल्म सौगंध से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले अक्षय कुमार ने 1996 में रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी के बाद लाइन से फ्लॉप फिल्में दीं। इन फिल्मों में शुमार हैं, सपूत, लहू के दो रंग, इंसाफ, दावा, तराजू, मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, अफलातून, कीमत, अंगारे, बारूद, संघर्ष, आरजू, इंटरनेशनल खिलाड़ी और जुल्मी। 24 दिसंबर 1999 को रिलीज हुई फिल्म जानवर फिर से उनको लाइमलाइट में ले आई।
सुनील दर्शन बताते हैं, 'अक्षय का फोन आने के बाद हम मिले और इसी मुलाकात में उन्होंने मेरे साथ इस फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की। वह अक्षय कुमार का ऐसा दौर था जब उन्होंने लगातार 14-15 फ्लॉप फिल्मे दी थी। मैंने उन्हें फिल्म जानवर की कहानी सुनाई। अक्षय की मेहनत और काम को लेकर उनकी निष्ठा ने मुझे प्रभावित किया और मैंने ये फिल्म उनके साथ बनाने का फैसला कर लिया।' अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर और मोहनीश बहल स्टारर फिल्म जानवर देश के 25 शहरों के सिनेमाघरों में लगातार सौ दिन चली।
फिल्म जानवर की रिलीज से ठीक पहले अक्षय कुमार ने अमर उजाला के सिनेमा परिशिष्ट रंगायन के लिए लंबी बातचीत की थी और इसी बातचीत में अक्षय ने बताया था कि वह अपनी एक्शन इमेज को बदलकर आगे मानवीय संवेदनाओं वाली ऐसी कहानियों पर काम करना चाहेंगे जो लोगों के दिलों को छू सकें। जानवर के बाद अक्षय कुमार ने हिट फिल्मों की हैट्रिक लगाई। इस फिल्म के बाद रिलीज हुई उनकी दो और फिल्में हेराफेरी और धड़कन भी हिट रहीं।
पढ़ें: 'कबीर सिंह' की अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने दी गुड न्यूज, जल्दी ही घर में बजेगी शहनाई