फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HIV पीड़ित बच्चों संग मौनी रॉय ने मनाया क्रिसमस, सेंटा बन बिखेरी मासूम चेहरों पर मुस्कान

Tue, 24 Dec 2019 06:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 24 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy Celebrate christmas With HIV-afflicted kids at NGO
बच्चों संग मौनी रॉय - फोटो : instagram

टीवी की नागिन मौनी रॉय ने खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। मौनी को हाल ही में एक एनजीओ में सेंटा क्लॉज के रूप में देखा गया। यह एनजीओ उन बच्चों के लिए है जो ह्युमन इम्युनोडेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) संग पैदा हुए हैं।

Mouni Roy Celebrate christmas With HIV-afflicted kids at NGO
बच्चों संग मौनी रॉय - फोटो : instagram

मौनी सोमवार को यहां पहुंचीं और पूरी शाम उन्होंने इन बच्चों संग खूब मस्ती की। यहां की तस्वीरें मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मौनी के साथ मस्ती करते हुए बच्चे काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Yesterday I realised how it is still of utmost importance to spread awareness about HIV and the taboos around it. This misconception of HIV being spread by touching, needs to go. These kids deserve to be cared for and be given the same basic respect any human being gets in the mainstream society. They are as normal as we are. It was a lovely afternoon spent with these amazing babies and I got reminded of how tiny our problems are, issues so petty we waste our time indulging. Couldn’t have had a better Christmas celebration but here at the Desire Society with em ; we sang & danced & played dumcharades & reminisced school’s secret Santa days. Love & love , Sir Sherlock , his Watson & plenty of Christmas cheers! 🎄

A post shared by mon (@imouniroy) on

Mouni Roy Celebrate christmas With HIV-afflicted kids at NGO
बच्चों संग मौनी रॉय - फोटो : instagram

तस्वीरों को पोस्ट करते हुए मौनी ने लिखा- 'एचआईवी और इसे लेकर लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों के बारे में जागरूकता फैलाया जाना बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवधारणा को मिटाए जाने की जरूरत है कि एड्स छूने से फैलता है। इन बच्चों को उसी देखभाल और सम्मान की जरूरत है जो इस समाज में हर व्यक्ति को मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy Celebrate christmas With HIV-afflicted kids at NGO
बच्चों संग मौनी रॉय - फोटो : instagram

उन्होंने आगे लिखा- 'वो भी हमारे जैसे ही हैं। बिल्कुल मासूम। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मासूमों के साथ बिताई गई यह एक खूबसूरत शाम थी, क्योंकि मुझे अपने सीक्रेट सांता के दिन याद आ गए और इन बच्चों के लिए सांता बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।'

ये भी पढ़ें- Year Ender: 2019 में इन सेलेब्स का जमकर उड़ा मजाक, रानू मंडल पर बने मीम्स की चर्चा सबसे ज्यादा

विज्ञापन
Mouni Roy Celebrate christmas With HIV-afflicted kids at NGO
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की नागिन यानी नागिन के अलावा मौनी ने 'देवों के देव महादेव', जैसे सीरियलों में भी काम किया है और बॉलीवुड में मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया था। मौनी के पास 3 बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। मौनी आने वाले समय में ब्रह्मास्त्र और मेड इन चाइना में नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed