फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 में ये पांच बॉलीवुड फिल्में हुईं जमकर ट्रोल, करण जौहर पर लगा दो बार 'कलंक'

Tue, 24 Dec 2019 06:29 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Tue, 24 Dec 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Year Ender Top 5 Trolling movies of 2019 Student of the Year 2 Kalank Saaho Housefull 4 Kabir Singh
साहो, कबीर सिंह और हाउसफुल 4 - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल हिंदी सिनेमा जगत में तमाम फिल्में रिलीज होती हैं जिनमें से कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप होती हैं। साल 2019 में भी ऐसी दर्जनों फिल्मों ने दस्तक दी जिसने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया तो वहीं कुछ ने निराश भी किया। हालांकि इन फिल्मों में कुछ ऐसी भी फिल्में रही जो किसी ना किसी कारण से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की गईं। आज हम आपको इस साल की ऐसी ही कुछ हिंदी फिल्मों से रूबरू करवाने जा रहे हैं जो कुछ नकारात्मक कारणों से ट्रोलिंग का शिकार हो गईं।

Year Ender Top 5 Trolling movies of 2019 Student of the Year 2 Kalank Saaho Housefull 4 Kabir Singh
student of the year 2

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का आता है। इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2012 में रिलीज हुआ था जो दर्शकों को पसंद आया था। इस वजह से इसके दूसरे पार्ट को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला था। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा तारा सुतारिया और अनन्या पांडे भी नजर आईं। हालांकि यह फिल्म अपनी औसत अदाकारी और कहानी के कारण काफी ट्रोल की गई। फिल्म का कोई भी पक्ष दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब साबित हुआ था।

Year Ender Top 5 Trolling movies of 2019 Student of the Year 2 Kalank Saaho Housefull 4 Kabir Singh
kalank

कलंक
2019 की सबसे अधिक ट्रोल की जाने वाली हिंदी फिल्मों में दूसरे पायदान पर करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' है। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा अहम भूमिका में दिखे। बड़े बजट में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भरपूर क्रेज था। फिल्म को पहले दिन 21 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई भी हुई लेकिन इस फिल्म का स्टोरीलाइन इतनी बेजान निकली की लोग इंटरवल के बाद सिनेमाघरों से खिसकते नजर आए। कुछ यूजर्स तो इतना निराश हुए कि उन्होंने यह तक कह दिया, 'कलंक सच में कलंक है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender Top 5 Trolling movies of 2019 Student of the Year 2 Kalank Saaho Housefull 4 Kabir Singh
saaho - फोटो : amar ujala

साहो
'बाहुबली' की सफलता के बाद प्रभास की फिल्म देखने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। 'साहो' को शुरू से ही एक धमाकेदार एक्शन फिल्म के तौर पर पेश किया जा रहा था।  हालांकि जब फिल्म रिलीज हुई तो दर्शक यकीन नहीं कर पा रहे थे कि यह वही 'बाहुबली' वाले प्रभास हैं। मेकर्स ने इस फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया था लेकिन कुछ एक्शन सींक्वस को छोड़ दे तो 'साहो' में देखने लायक कुछ भी नहीं था। प्रमोशन में फिल्म को लेकर बनाए हाइप को लेकर दर्शकों ने यह भी कटाक्ष किया कि 'बाहुबली' के नाम पर 'साहो' को चलाने की मेकर्स ने नाकाम कोशिश की है।

विज्ञापन
Year Ender Top 5 Trolling movies of 2019 Student of the Year 2 Kalank Saaho Housefull 4 Kabir Singh
Housefull 4 - फोटो : social media

हाउसफुल 4
'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की यह फिल्म अपने कॉमेडी के लिए जानी जाती हैं। हालांकि 'हाउसफुल' की चौथी किस्त में जिस तरह की फूहड़ कॉमेडी देखने को मिली उसने दर्शकों का पारा बढ़ा दिया। लोगों ने इस फिल्म को अपनी बेजान कहानी और एक्टिंग के लिए सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई। फिल्म ने किसी तरह 200 करोड़ के आंकड़े को तो पार कर लिया लेकिन दर्शकों के दिलों में जगह बनाना तो दूर आलोचना का शिकार अलग से होना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed