बिग बॉस 13 में हिमांशी खुराना का सफर काफी छोटा रहा था और वह इस शो से जल्दी बार हो गईं। शो में आसिम रियाज के साथ उनकी काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। आसिम ने तो उनसे अपने प्यार का इजहार भी किया था, लेकिन हिमांशी ने शो के अंदर आसिम को महज अपना दोस्त माना और बताया था कि उनकी सगाई हो चुकी है। वहीं हिमांशी खुराना के घर से बेघर होने के बाद आसिम खुद को काफी अकेला महसूस करने लगे थे। ऐसे में अब आसिम ने बताया है कि हिमांशी की शादी का पता चलने पर वह किस तरह से टूट गए थे।
Bigg Boss 13: घर में खुला हिमांशी की शादी का राज, रात भर सो नहीं पाए थे आसिम रियाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल बिग बॉस 13 से जुड़ा एक अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आसिम रियाज बिग बॉस के घर में मौजूद अन्य सदस्यों से हिमांशी खुराना के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आसिम कहते हैं कि जब मुझे पता चला कि शो के 15 दिन बाद हिमांशी की शादी है तो मेरा दिल बहुत टूट गया था। उस वक्त मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मेरे दिल में कोई सुइंया चुभा रहा है। ये बात आसिम ने हिमांशी के बिग बॉस 13 के घर से बेघर होने के बाद बोली है।
अपने हेयर स्टाइल की बात करते हुए आसिम, हिमांशी का नाम लेते हुए कहते हैं कि पता नहीं उसको मेरे बाल (नया हेयर स्टाइल) अच्छा लगेंगे या नहीं ? मेरा दिल पता कब टूटा जब उसने मुझे बताया कि वह कनाडा जा रही हैं 15 दिन बाद उसकी शादी भी होने वाली है। ये चीज उसने मुझे नहीं इन दोनों को बताई। इस पर शेफाली जरीवाला कहती हैं कि हम नहीं बताने वाले थे तुम पूछकर पूछकर थक गए तो बताया। इस पर आसिम कहते हैं कि सुइंया चुभी हैं मुझ में।
A post shared by biggboss_officealaccount (@biggboss_13tehda) on
इसके बाद शेफाली कहती हैं कि हिमांशी की दोस्त ने बताया कि वह शादी करने वाली है। इसके बाद आसिम कहते हैं, 'वह खुश रहे चाहे मेरे साथ या मेरे बिना। मैं उसकी खुशी चाहता हूं चाहें जो मर्जी हो।' सोशल मीडिया पर बिग बॉस 13 का ये अनसीन वीडियो काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आसिम रियाज की हिमांशी खुराना के साथ उनकी प्रेम कहानी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। छोटी ही सही दर्शकों ने आसिम और हिमांशी की प्रेम कहानी को काफी पसंद भी किया। ऐसे में शो से बाहर आने के बाद हिमांशी खुराना ने आसिम के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ी बात बोली थी।
आसिम के साथ अपने रिश्ते पर हिमांशी ने कहा थी कि, 'मुझे नहीं पता कि बाहर चीजें किस तरह दिखाई जा रही हैं? लेकिन, हमारे बीच प्यार जैसा कुछ नहीं था। उसने मुझे बोला था कि वह मुझे पसंद करता है, लेकिन मैंने उसपर वहीं विराम लगा दिया था। मैं पहले से ही किसी और से प्यार करती हूं। हिमांशी खुराना ने आगे कहा कि, उस वक्त घर के समीकरण कुछ इस तरह से बने हुए थे कि कोई किसी का सहयोग नहीं कर रहा था। हर समय बस एक दूसरे को निशाना बनाया जा रहा था। मेरी तबीयत खराब हो गई थी और ऊपर से बोला जा रहा था कि काम करो। ऐसे में आसिम ने मेरी बहुत मदद की। एक लड़का-लड़की दोस्त भी तो हो ही सकते हैं न! अब हम हमेशा के लिए दोस्त रहेंगे।'
पढ़ें: Bigg Boss 13: बेघर होते ही हिमांशी ने खोला आसिम और अपने रिश्ते का सच, कहा, 'मुझे नहीं पता..'