सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: सुकेश ने करोड़ों की डायमंड रिंग देकर किया था जैकलीन को प्रपोज, लड़ाई सुलझाने के लिए पिंकी ईरानी को दिए 10 करोड़

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 25 Feb 2022 11:54 AM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez and sukesh chandrasekhar photos: Sukesh gifted a Tiffany diamond ring to propose to Jacqueline
जैकलीन और सुकेश - फोटो : social media

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की निजी तस्वीरें लीक होने के बाद ये रिश्ता जगजाहिर हो चुका है। इस केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। नोरा फतेही, सारा अली खान, जान्हवी कपूर भी सुकेश की हिट लिस्ट में रह चुकी हैं। अब एक और खबर आ रही है कि सुकेश ने जैकलीन को टिफनी ब्रांड की डायमंड की रिंग देकर प्रपोज किया था।

Trending Videos
jacqueline fernandez and sukesh chandrasekhar photos: Sukesh gifted a Tiffany diamond ring to propose to Jacqueline
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

जैकलीन को दी डायमंड रिंग
सुकेश ने जैकलीन को एक डायमंड रिंग भी दी थी, जिसमें J और S नाम के अक्षर लिखे हैं। इससे पहले भी खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए थे। जैकलीन ने ED अधिकारियों को बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें कहा था कि वे जयललिता के परिवार से जुड़ा है। हालांकि पूछताछ में जैकलीन ने सुकेश संग रिश्ते से इनकार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez and sukesh chandrasekhar photos: Sukesh gifted a Tiffany diamond ring to propose to Jacqueline
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

लड़ाई खत्म करने के लिए ऑफर किए 10 करोड़
खबरें हैं कि जैकलीन और सुकेश में वैलेंटाइन डे के आसपास लड़ाई हुई थी, और इसे सुलझाने के लिए पिंकी ईरानी को 10 करोड़ रुपये ऑफर किए थे। इसके बाद उन्होंने जैकलीन को प्रपोज करने के लिए डायमंड की रिंग दी थी। दावा यह भी किया जा रहा है कि पिंकी ईरानी कई ऐक्ट्रेसेस और मॉडल्स को सुकेश से मिलवाने के लिए तिहाड़ जेल ले गई थी।

jacqueline fernandez and sukesh chandrasekhar photos: Sukesh gifted a Tiffany diamond ring to propose to Jacqueline
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जैकलीन के माता-पिता को भी करोड़ों के तोहफे दिए
सुकेश ने जैकलीन के माता-पिता को भी करोड़ों के तोहफे दिए जिनमें कार भी शामिल है। अपनी और जैकलीन की निजी तस्वीरें लीक होने पर सुकेश ने कहा था- मैं जैकलीन के साथ रिलेशनशिप में था और यही वजह है कि मैंने उसे गिफ्ट दिए हैं। इस दौरान, किसी भी तरह का लेन-देन मेरी पर्सनल लाइफ से जुड़ा मामला है। इस मामले से जैकलीन का कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
jacqueline fernandez and sukesh chandrasekhar photos: Sukesh gifted a Tiffany diamond ring to propose to Jacqueline
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जब जैकलीन और सुकेश की प्राइवेट फोटो लीक हुई थी, इसके बाद जैकलीन ने एक लंबा नोट साझा किया था। उन्होंने लिखा था, 'इस देश और यहां के लोगों ने मुझे हमेशा प्यार और सम्मान दिया है। इसमें मीडिया के मेरे दोस्त भी शामिल हैं, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं इस समय मुश्किल दौर से गुजर रही हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि मेरे दोस्त और प्रशंसक मुझे इससे पार करने में मदद करेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed