बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आजकल 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने कथित संबंधों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ठग सुकेश के साथ अभिनेत्री की कई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सफाई दी और अपील की उनकी निजता का सम्मान करें। ऐसे में अब जैकलीन के बॉडीगार्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, और लोग जैकलीन को ट्रोल कर रहे हैं।
Viral Video: 'तुम्हारा बॉडीगार्ड भी सुकेश से सुंदर है' प्राइवेट तस्वीर लीक होने के बाद जैकलीन को ट्रोल कर रहे यूजर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 2
-
Link Copied
सोशल मीडिया पर नया वीडियो
इंस्टाग्राम पर जैकलीन का एक नया वीडियो सामने आया है। इसे विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें अभिनेत्री अपनी रेड ड्रेस फ्लॉन्ट करती देखाई दे रही हैं। इस वीडियो में वो कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए फ्लाइंग किस दे रही हैं और इसमें उनके साथ उनके बॉडीगार्ड भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स ने अभिनेत्री पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
कुछ ऐसे हैं यूजर्स के रिएक्शन
एक महिला यूजर ने अभिनेत्री पर आरोप लगाते हुए कहा, 'पैसे लेकर जैकलीन अपनी इमेज सुधारने की कोशिश कर रही हैं।' वहीं एक अन्य ने तो उनके बॉडीगार्ड की तुलना उनके कथित बॉयफ्रेंड से करते हुए कहा, 'सुकेश से सही तो इसका बॉडीगार्ड है। सुकेश कहां गया, दिख नहीं रहा।' वहीं कुछ फैंस ने अभिनेत्री की स्माइल और उनके लुक की तारीफ भी की।
सुकेश पर है ठगी के आरोप
सुकेश चंद्रशेखर एक ठग है और उसपर 200 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग के केस के साथ-साथ कई और केस भी दर्ज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जैकलीन और सुकेश पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हाल ही में दोनों की एक किस करते हुए फोटो वायरल हुई जिसमें अभिनेत्री के गले पर लव बाइट नजर आ रहा था।
जैकलीन ने की अपील
सुकेश संग अपने रिश्ते पर जैकलीन ने अपनी सफाई पेश करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, "भारत और इसके लोगों ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैंने यहां रहकर बहुत कुछ सीखा भी है और इस समय मैं ऐसे वक्त से गुजर रही हूं जो मेरे लिए बहुत मुश्किल है। मैं इस वक्त से जल्दी बाहर निकलूंगी। मेरी मीडिया फ्रेंड्स से ये रिक्वेस्ट है कि वे मेरी प्राइवसी का खयाल रखें और मेरी पर्सनल फोटोज ऐसे सोशल मीडिया पर सर्कुलेट ना करें। आप ऐसा अपने करीबी और अजीज लोगों के साथ नहीं करते। मुझे उम्मीद है कि आप ऐसा मेरे साथ भी नहीं करेंगे। मैं उम्मीद करती हूं कि न्याय की जीत होगी। धन्यवाद।