{"_id":"65caf3ef50fcd5de370cda6f","slug":"jacqueline-fernandez-in-danger-from-sukesh-chandrashekhar-actress-filed-a-complaint-against-conman-2024-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से खतरा? अभिनेत्री ने ठग के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज को सुकेश चंद्रशेखर से खतरा? अभिनेत्री ने ठग के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:15 AM IST
सार
जैकलीन फर्नांडीज ने ठक सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा और विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) को पत्र लिखा है।
जैकलीन फर्नांडीज अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी में हो रही हलचल के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। कुछ वक्त पहले अभिनेत्री का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा, जिसके कारण वह कानूनी पचड़े में फंस गईं। वहीं, अब अभिनेत्री एक बार फिर हेडलाइंस में हैं। जैकलीन ने ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ जेल के अंदर से उन्हें परेशान करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई है।
2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन फर्नांडीज ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के पास मामला दर्ज कराया है। जैकलीन ने विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध शाखा) को भी पत्र भेजा है। शिकायत पर एक विशेष इकाई को प्रारंभिक जांच शुरू करने के लिए कहा गया है। जैकलीन ने कुछ दिन पहले पुलिस प्रमुख को इस विषय के साथ भेजे गए अपने पत्र में कहा था, 'मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं, जिसने खुद को अनजाने में एक ऐसे मामले में उलझा हुआ पाया है जिसके दूरगामी प्रभाव हैं।'
3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
पत्र में आगे लिखा था, 'स्पेशल सेल द्वारा दर्ज एक मामले में अभियोजन पक्ष के गवाह के रूप में, मैं आपको मनोवैज्ञानिक दबाव और लक्षित धमकी अभियानों की भयानक अग्नि परीक्षा के बीच यह पत्र लिख रही हूं। खुद को सुकेश बताने वाला एक व्यक्ति आरोपी है, जो मंडोली जेल में सलाखों के पीछे बैठा है, और खुले सार्वजनिक क्षेत्र में रणनीति के साथ मुझे धमकी दे रहा है।'
जैकलीन फर्नांडीज ने अपने पत्र में पुलिस कमिश्नर से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी सुरक्षा को खतरा है, और कानूनी प्रक्रियाओं की अखंडता भी खतरे में है। उन्होंने आग्रह किया कि महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत एक मामले में अभियोजन गवाह के रूप में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुकेश के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।
पिछले साल दिसंबर में, जैकलीन फर्नांडीज ने सुकेश चंद्रशेखर को उन्हें पत्र, संदेश या बयान भेजने से रोकने के लिए निर्देश मांगने के लिए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया था। जैकलीन सुकेश से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा जांच की जा रही एफआईआर में गवाह हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।