सब्सक्राइब करें

नई शुरुआत: इस बिजनेसमैन को डेट कर रहीं जैकलीन फर्नांडिस, किराए का घर छोड़ जल्द होंगी नए आशियाने में शिफ्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 16 Jun 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline fernandez is dating a south based businessman and ready to shift in new bunglow says report
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपने धमाकेदार डांस और खूबसूरत अदाओं से हर किसी को दीवाना बना देती हैं। जैकलीन कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं वहीं पिछले कुछ समय से वो एलबम सॉन्ग्स में धमाल मचा रहीं हैं। फैंस को उनका जबरदस्त डांस पसंद आ रहा है। हालांकि इन दिनों जैकलीन अपने किसी नए गाने या फिल्म के लिए नहीं बल्कि लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जैकलीन का नाम पिछली बार साजिद खान से जुड़ा था। वहीं साजिद के बाद उनके किसी और के साथ रिलेशनशिप की खबर सामने नहीं आई थीं। वहीं अब बताया जा रहा है कि जैकलीन एक शख्स के साथ रिलेशनशिप में हैं।



रिलेशनशिप में हैं 'किक' गर्ल जैकलीन

इतना ही नहीं वो बहुत जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक नए घर में शिफ्ट भी होने वाली हैं। जैकलीन ने अभी तक इन बातों का खुलासा नहीं किया है। खबरों की मानें तो जैकलीन इन दिनों जिस शख्स के साथ रिलेशनशिप में है वो कोई अभिनेता नहीं है बल्कि दक्षिण के रहने वाले कोई बिजनेसमैन हैं। अब जैकलीन किसी बिजनेसमैन को डेट कर रहीं हैं उनसे जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। वहीं फैंस उनके सीक्रेट ब्वॉयफ्रेंड के बारे में जानने के लिए बेताब हैं।

Trending Videos
Jacqueline fernandez is dating a south based businessman and ready to shift in new bunglow says report
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

खबरों की मानें तो जैकलीन पिछले 2 महीने से जुहू और बांद्रा में बीच-फेसिंग घर की तलाश कर रहीं थीं। हालांकि अभी तक उनके अकेले ही घर ढूंढने की बात की जा रही है। कई प्रॉपर्टी देखने के बाद जैकलीन और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने जुहू में एक सी-फेसिंग बंगला फाइनल भी कर दिया है। दोनों अब जल्द ही इस घर में शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं। जैकलीन अपने इस ड्रीम होम को खूबसूरत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में खबर है कि जैकलीन और उनके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने इस नए घर के इंटीरियर के काम के लिए फ्रांस के एक डिजाइनर को हायर किया है। वो घर का इंटीरियर जैकलीन के मनमुताबिक तैयार कर रहे हैं। इस बंगले के थोड़े रुपये जैकलीन ने दे दिए हैं और मुंबई में लॉकडाउन हटने के बाद फाइनल पेपर वर्क किया जाएगा।





View this post on Instagram

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline fernandez is dating a south based businessman and ready to shift in new bunglow says report
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम

जैकलीन अपने सीक्रेट ब्वॉयफ्रेंड के साथ सीरियस रिलेशनशिप में हैं। दोनों वीडियो कॉल के जरिए बात करते रहते हैं। सूत्रों के मुताबिक घर के डिजाइन और बाकी चीजों के बारे में भी दोनों ने कॉल के जरिए ही डिस्कस कर लिया था। कपल ने जो घर फाइनल किया है वो जुहू में प्राइम लोकेशन पर है। इस घर में जैकलीन के ब्वॉयफ्रेंड का ऑफिस भी होगा और वो जल्द ही मुंबई आने वाले हैं। हालांकि जैकलीन ने अभी तक अपने इस रिश्ते का खुलासा मीडिया के सामने नहीं किया है।

Jacqueline fernandez is dating a south based businessman and ready to shift in new bunglow says report
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : Instagram

बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस प्रियंका चोपड़ा के मुंबई वाले घर में बतौर किराएदार रहती हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन ने तीन साल के लिए प्रियंका के मुंबई वाले अपार्टमेंट 'कर्मयोग' रेंट पर लिया है, जिसका वे प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये बतौर रेंट देती हैं। वहीं अब वो जल्द ही अपने नए बंगले में अपने ब्वॉयफ्रेंट के साथ रहेंगी।

विज्ञापन
Jacqueline fernandez is dating a south based businessman and ready to shift in new bunglow says report
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

बता दें कि कोरोना काल में जैकलीन भी उन सेलेब्स में शामिल थीं जिन्होंने जरूरतमंदों की मदद की थी। जैकलीन ने एक फाउंडेशन के साथ मिलकर लगभग एक लाख लोगों तक खाना पहुंचाया था।बीते दिनों अभिनेत्री ने YOLO यानी ‘यू ओनली लिव वंस’ (वाईओएलओ) फाउंडेशन की स्थापना की थी। उनके फाउंडेशन के साथ मिलकर कई एनजीओ भी काम कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'बच्चन पांडे', 'भूत पुलिस' 'अटैक', 'सर्कस' और 'रामसेतु' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed