दिलचस्प: इस अभिनेता को मिला था सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कलाकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां टॉप आर्टिस्ट का दर्जा हासिल करने के बाद निर्मल पांडे को लंदन में शूटिंग के लिए जाने का मौका मिला। यह मौका निर्मल के करियर को ऊंचाइयों पर ले जाने वाला साबित हुआ। लंदन में उन्होंने तारा थिएटर ग्रुप के साथ काम करते हुए चर्चित प्ले हीर रांझा और एंटीगोन में काम किया। इसके अलावा निर्मल ने लंदन में करीब 125 प्ले में हिस्सा लेकर खूब चर्चा बटोरी।
लंदन से लौटने के बाद निर्मल को हिंदी सिनेमा और प्रोड्यूर्स के यहां से कॉल आने लगे। इस बीच फिल्म बैंडिट क्वीन के लिए अभिनेताओं की तलाश कर रहे शेखर कपूर ने निर्मल पांडे को फिल्म में डकैत विक्रम मल्लाह का किरदार ऑफर किया। 1996 में आई इस फिल्म ने निर्मल को बॉलीवुड में अभिनेता के तौर पर स्थापित कर दिया और उन्हें खूब सराहना मिली।
अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित दायरा हिन्दी सिनेमा की सबसे जबरदस्त फिल्मों में गिनी जाती है। निर्मल पांडे ने इस फिल्म में एक किन्नर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए 1997 में निर्मल पांडे को फ्रांस में बेस्ट एक्टर वैलेंटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिये यह पुरस्कार पाने वाले निर्मल विश्व के पहले अभिनेता थे।
1997 के बाद निर्मल पांडे और चर्चित गीतकार कौसर मुनीर एक दूसरे के प्यार में डूब गए। लंबे समय तक साथ में रहने के बाद दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के तीन साल बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई। इसके बाद में आपसी फैसला लेकर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। कौसर मुनीर ने 2001 में नवीन पंडित से शादी कर ली तो निर्मल पांडे ने 2005 में अर्चना शर्मा से शादी कर दोबारा घर बसा लिया। निर्मल पांडेय ने फिल्म ट्रेन टू पाकिस्तान, गॉड मदर समेत हिंदी, अंग्रेजी के अलावा अलग अलग कई भाषाओं में दर्जनों फिल्में में काम किया।