फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhaijaan: ईद पर ‘राधे’ की रिलीज के बाद अब दीवाली पर रिलीज होगी सलमान की नई फिल्म ‘भाईजान’

Wed, 16 Jun 2021 04:35 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 16 Jun 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan next film Bhaijaan stated to release on Diwali will soon unveiled the First look
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को लेकर दर्शकों की सच्ची प्रतिक्रियाएं इसके हीरो सलमान खान तक पहुंचनी शुरू हो गई हैं। फिल्म ‘रेस 3’ के बाद से ये लगातार चौथी फिल्म है जिसे सलमान के कट्टर प्रशंसकों ने भी नापसंद किया है। इसके बीच में रिलीज हुई दो और फिल्में ‘भारत’ और ‘दबंग 3’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर पैसा तो खूब कमाया लेकिन इन्हें देखने वालों के दिल ये फिल्में नहीं जीत पाईं। सलमान को भी अब समझ आ रहा है कि उनकी फिल्में अगर यूं ही दर्शकों के दिलों से उतरती रहीं तो वह दिन दूर नहीं जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस की कमाई भी करना बंद कर देंगी। सलमान खान ने इसीलिए अपनी रणनीति बदली है। वह फटाफट एक फैमिली ड्रामा पूरा करने जा रहे हैं जिसका एलान बकरीद पर होगा और जिसकी रिलीज इसी साल दीवाली पर हो जाएगी। इस फिल्म में सलमान चार भाइयों के एक परिवार के मुखिया के तौर पर नजर आएंगे।सलमान खान के लिए इस साल खतरे की घंटी उनके पिता सलीम खान ने ही बजाई है। सलीम खान ने माना कि सलमान की पिछली रिलीज फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ बहुत अच्छी फिल्म नहीं है। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म एक कारोबार है और इसमें सबके भले की बात भी सोचनी होती है

Salman Khan next film Bhaijaan stated to release on Diwali will soon unveiled the First look
सलीम खान, सलमान खान, अलविरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सलमान अपने पिता की बात कभी काटते नहीं हैं और उन्हें भी कम लिखे में ज्यादा समझना अब आ चुका है। इसी के बाद सलमान ने अपने करीबी फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से लंबी बातचीत भी की। जानकारी के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘किक 2’ फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। सलमान उससे पहले साजिद की ही कंपनी की फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म का नाम बदलकर अब ‘भाईजान’ होने की खबर है और इसकी कहानी एक साउथ फिल्म से प्रेरित बताई जाती है।

Salman Khan next film Bhaijaan stated to release on Diwali will soon unveiled the First look
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म में सलमान एक ऐसे कुंआरे का रोल करते दिखेंगे जिसके तीन छोटे भाई अपनी माशूकाओं से ब्याह करने को बेताब हैं। इन तीन भाइयों के रोल में आयुष शर्मा, जहीर इकबाल और आसिम रियाज नजर आएंगे। फिल्म की हीरोइन होंगी पूजा हेगड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan next film Bhaijaan stated to release on Diwali will soon unveiled the First look
सलमान खान, कटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म के अलावा खबर ये भी है कि सलमान खान ने इस साल की साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘मास्टर’ के रीमेक में काम करने को भी हामी भर दी है। ये फिल्म मुराद खेतानी कुछ और कंपनियों के साथ मिलकर बनाने वाले हैं। रीमेक में सलमान मूल फिल्म में विजय के निभाए रोल को करेंगे जबकि फिल्म में विजय सेतुपति वाले किरदार के लिए एक बड़े अभिनेता से बात चल रही है। सलमान को इन दोनों फिल्मों के अलावा यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग भी जल्द ही शुरू करनी है। सलमान ने खुद भी साउथ की एक फिल्म खरीदी है जिसे वह हिंदी में बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Salman Khan next film Bhaijaan stated to release on Diwali will soon unveiled the First look
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी इन चार फिल्मों के अलावा सलमान खान यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘पठान’ में एक खास भूमिका करते दिखाई देंगे। फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं और इस फिल्म से ही यशराज फिल्म्स अपनी जासूसी दुनिया का विस्तार करने जा रहा है। फिल्म ‘पठान’ ही वह फिल्म होगी जिसमें यशराज फिल्म्स की फिल्मों के दो और जासूस टाइगर और कबीर इस दुनिया से आकर मिलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed