दक्षिण भारतीय सिनेमा का चर्चित नाम और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर तेजश्री जाधव ने बीते तीन महीने के लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठाया है। इस दौरान उन्होंने अपना वजन नौ किलो कम कर लिया है। वह कहती हैं कि भरे पूरे शरीर को लेकर किसी को शर्माने की जरूरत नहीं है और उन्होंने भी कभी अपने तंदुरुस्ती को नकारात्मक नजरिये से नहीं देखा। लेकिन, तेजश्री कहती हैं कि सोशल मीडिया की ऐसी शख्सीयतों से भी युवाओं को बचकर रहने की जरूरत है जो अपने आलस के चलते हुए मोटापे को भी प्राकृतिक बताकर लोगों को गुमराह करते रहते हैं। तेजश्री ने ये भी कहा कि कोरोना संक्रमण काल में लोगों ने अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने का मंत्र जान लिया है और ये भी जान लिया है कि संक्रमण कैसा भी हो, पहले उन्हीं को निशाना बनाता है जो आलसी हैं या जो बिल्कुल शारीरिक मेहनत नहीं करते हैं।
Tejashree Jadhav: तेजश्री जाधव की सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को खरी खरी, कहा- इनके बहकावे में न आएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के दौरान इस साल मार्च से ही लॉकडाउन में रहती रहीं तेजश्री जाधव ने कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद घर से निकलना शुरू किया है। अपने इस समय के बारे में बातें करते हुए तेजश्री ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान उन्होंने अपने कामकाज और अपनी शारीरिक बनावट को लेकर गंभीर अध्ययन किया। तेजश्री कहती हैं, ‘पहले मुझे लगता था कि बॉडीशेमिंग का विरोध करने वाला अभियान वाकई सही है। लेकिन, अब मैं मानती हूं कि ये कुछ हद तक तो सही है लेकिन मैंने इस बारे में रिसर्च करनी शुरू की तो मैं हैरान रह गई। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम एन्फ्लुएंसर्स इन दिनों आ गए हैं तो अपने मोटापे पर न सिर्फ इतराते हैं बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने की सलाह देते हैं।’
मराठी सिनेमा में तेजी से पहचान बना रहीं तेजश्री कहती हैं, ‘मोटापे को लेकर किसी पर टिप्पणी करने का मेरा कोई इरादा नहीं है। ये किसी किसी में स्वास्थ्य कारणों से भी होता है। कुछ लोग शारीरिक दिक्कतों के चलते व्यायाम नहीं कर पाते, लेकिन इस दौरान मुझे पता ये भी चला कि एक्स्ट्रा लार्ज साइज के कपड़ों का एक व्यापार ही ऐसे लोगों के कारण खूब बढ़ रहा है जो दरअसल व्यायाम करना ही नहीं चाहते। वह सेहतमंद है लेकिन आलसी हैं और दूसरों को अपने मोटापे पर इतराने के लिए प्रेरित करते हैं। ये बात अच्छी नहीं है।’
तेजश्री जाधव इस बात पर अफसोस करती हैं कि बीते कुछ साल उन्होंने भी इन गलत सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स के प्रभाव में आकर अपनी दिनचर्या खराब कर ली थी। वह बताती हैं, ‘मुझसे कहा गया कि बिंदास रहो। जब मन आए तब बिस्तर पर जाओ। जब मन करे तो सोकर जागो। जो मन करे वो खाओ और जैसे चाहे वैसे जियो। लेकिन, मेरा वजन बढ़ने के साथ ही मुझे तमाम दूसरी दिक्कतें होने लगीं तो मुझे समझ आया कि शरीर की शारीरिक बनावट का भी सेहत से गहरा संबध है और इस बार जब काम और सफर दोनों बंद हुआ तो मैंने ये तीन महीने अपने शरीर पर खर्च कर दिए।’
अब तेजश्री जाधव चाहती हैं कि जो गलती उन्होंने की, वह दूसरी युवतियां बिल्कुल न करें। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर उन्हीं एन्फ्लुएंसर्स को फॉलो करना चाहिए जिनकी दिनचर्या के बारे में सबकुछ पता हो। कुछ लोग सिर्फ अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ही युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और इससे उनका मकसद भले हल हो जाता हो लेकिन उनके प्रभाव में आने वाला सोशल मीडिया यूजर हमेशा के लिए एक गलत राह पकड़ लेता है। तेजश्री अब नियमित व्यायाम करती है। अपना वजन नियंत्रित रखती है। पिछले तीन महीने में तेजश्री ने अपना वजन नौ किलो तक कम किया है। जल्द ही वह अपने ये काया रूपांतरण वीडियो भी साझा करने वाली हैं।