फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के बाद सलमान खान से नाराज हुईं जैकलीन फर्नांडिज, वजह कहीं 'भारत' तो नहीं

Tue, 21 Aug 2018 01:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez is upset to Salman Khan for for choosing Katrina Kaif in bharat
फिल्म 'किक' और 'रेस 3' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज अभिनेता सलमान खान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। गौरतलब है कि जैकलीन इन दिनों सलमान खान से नाराज चल रही हैं। यह बात जानने के बाद उनके फैंस सहित सलमान के चाहने वाले भी हैरान है। बताया जा रहा है कि सलमान खान से जैकलीन एक खास वजह से नाराज चल रही हैं। 
Jacqueline Fernandez is upset to Salman Khan for for choosing Katrina Kaif in bharat
अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर की मानें तो जैकलीन फर्नांडिज सलमान खान से उनकी 'भारत' फिल्म को लेकर नाराज हैं। पता हो कि फिल्म 'भारत' में सलमान के साथ एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थीं। लेकिन निक जोनस से सगाई के चलते प्रियंका ने 'भारत' में आखिरी समय पर काम करने से मना कर दिया। इसके बाद बॉलीवुड गलियारों में 'भारत' के लिए नई हीरोईन को लेकर चर्चा होने लगी। इसके बाद फिल्म के डायेरेक्टर अली अब्बास जफर और सलमान ने एक्ट्रेस कटरीना कैफ को 'भारत' के लिए साइन कर लिया। 
 
Jacqueline Fernandez is upset to Salman Khan for for choosing Katrina Kaif in bharat
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जैकलीन फर्नांडिज सलमान खान से इसी बात को लेकर काफी नाराज है कि सलमान ने 'भारत' में उन्हें न लेकर कटरीना कैफ को लिया। बताया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिज फिल्म 'रेस 3' के बाद से सलमान खान के साथ एक और बड़े बजट की फिल्म में काम करना चाहती थीं। लेकिन 'भारत' के लिए सलमान ने उनसे न बात करके सीधा कटरीना कैफ को फिल्म में साइन कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez is upset to Salman Khan for for choosing Katrina Kaif in bharat
जैकलीन फर्नांडिज को उम्मीद थी कि सलमान फिल्म 'भारत' के लिए उसे संपर्क करेंगे,लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं बताया जाता है कि जैकलीन फर्नांडिज और कटरीना कैफ में भी खास बनती नहीं है। ऐसे में फिल्म 'भारत' में कटरीना को लिए जाने से भी जैकलीन फर्नांडिज काफी भड़की हुई हैं। पता हो कि बीते दिनों सलमान खान ने कटरीना का फिल्म 'भारत' में आने पर ट्विटर पर स्वागत भी किया था। 
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez is upset to Salman Khan for for choosing Katrina Kaif in bharat
आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' में सलमान खान के फिल्म 'बागी 2' एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी नजर आएंगी। इनके अलावा दिग्गज अभिनेत्री तब्बू भी मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सलमान खान ने अपनी फिल्म 'भारत' का टीजर रिलीज किया। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed