फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने पूरा किया अपना वादा, 'रेस 3' की 'जेसिका' निकली 'सिकंदर' से दो कदम आगे

Tue, 20 Mar 2018 01:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez look release from race 3 after salman khan
जैकलीन

सलमान खान ने सोमवार को अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' का पहला लुक रिलीज किया था। हाथ में गन लिए सलमान पूरे टशन में नजर आए थे। दर्शकों ने भी सलमान के लुक को काफी पसंद किया। अब 'रेस 3' का एक और सदस्य सामने आया है।

jacqueline fernandez look release from race 3 after salman khan
सलमान खान - फोटो : SOCIAL MEDIA

फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस लीड रोल में हैं। उन्होंने अपना लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। पोस्टर में जैकलीन हाथ में बंदूक लिए डेंजरस लुक दे रही हैं। पोस्टर रिलीज करते हुए जैकलीन ने लिखा, 'ज्यादा शक्तिशाली होना खतरनाक हो सकता है।' फिल्म में जैकलीन का नाम जेसिका है।

 

...and power can be dangerous!! #Race3ThisEid #Repost @beingsalmankhan ・・・ Jessica: Raw power . #Race3 #Race3ThisEid @jacquelinef143 @SKFilmsOfficial @Tips

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143) on



 

jacqueline fernandez look release from race 3 after salman khan
Salman Khan

इससे पहले जब सलमान ने अपना लुक शेयर किया था तो उन्होंने लिखा था, 'इस हफ्ते मिलाता हूं 'रेस 3' की फैमिली से, मेरा नाम है सिकंदर, सेल्फलेस ओवर सेल्फिश।' ब्लैक शर्ट पहने, टाई लगाए हुए सलमान की आंखों पर काला चश्मा है। ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी मिशन पर निकले हों। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez look release from race 3 after salman khan
Race 3

हाल ही में 'रेस 3' की टीम ने बैंकॉक में शूटिंग पूरी की है। अब पूरी टीम अबु धाबी में है। जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से कई बातें सामने आ चुकी हैं। फैंस इस फिल्म की सिरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं। जैकलीन और सलमान दोबारा साथ दिखेंगे।



 

विज्ञापन
jacqueline fernandez look release from race 3 after salman khan
Race 3

फिल्म में सलमान खान और जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह भी होंगे। फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं प्रोड्यूसर सलमान खान और रमेश तौरानी हैं। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed