फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Laundering: जैकलिन फर्नांडीज की विदेश जाने की याचिका पर कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब, इस दिन होगी सुनवाई

Tue, 17 Jan 2023 12:59 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 17 Jan 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez plea for go to abroad court seeks response from ED in 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज का नाम महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर काफी चर्चा में बना हुआ है। आज यानी 16 जनवरी को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं। दरअसल, जैकलीन ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी थी, जिसके लिए कोर्ट ने अभिनेत्री की याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।

 

Pathaan Ott Release: ओटीटी पर दस्तक देने से पहले 'पठान' में होंगे बड़े बदलाव, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए निर्देश

Jacqueline Fernandez plea for go to abroad court seeks response from ED in 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

दुबई जाने की मांगी अनुमति
न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने ईडी को महीने के आखिरी सप्ताह में जैकलिन के विदेश जाने के आवेदन पर 25 जनवरी तक अपना जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। अब जैकलिन की याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में 25 जनवरी 2023 को सुनवाई होगी। दरअसल, अभिनेत्री ने 29 जनवरी को एक दिन के लिए दुबई जाने की इजाजत मांगी है। इससे पहले भी जैकलिन ने पिछले साल 23 दिसंबर से 5 जनवरी तक बहरीन जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन बाद में उन्होंने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की गई याचिका वापस ले ली थी।

Tushar Gandhi: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बापू के परपोते तुषार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जो हत्यारे को हीरो...

Jacqueline Fernandez plea for go to abroad court seeks response from ED in 200 crore money laundering case
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है मामला
दरअसल, महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री जैकलीन पर आरोप है कि उन्होने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं। अब ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जैकलीन ईडी से पूछताछ में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उन्होंने ठग सुकेश से महंगे तोहफे लिए थे।

Vijay Sethupathi: बर्थडे के दिन पूरी हुई 'मैरी क्रिसमस' की शूटिंग, संजय कपूर ने खास अंदाज में दी विजय को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez plea for go to abroad court seeks response from ED in 200 crore money laundering case
नोरा फतेही-जैकलीन - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा का नाम भी शामिल
इस मामले में जैकलीन के साथ अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम भी शामिल है। नोरा फतेही 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 13 जनवरी को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं। कोर्ट में उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में अपना बयान दर्ज करवाया। बीते दिनों ईडी ने अपनी चार्जशीट दाखिल करते हुए कहा था कि जैकलिन फर्नांडीज और नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से कई महंगे तोहफे लिए हैं। साथ ही ईडी ने कहा था कि दिसंबर 2020 में नोरा फतेही ने सुकेश चंद्रशेखर से बीएमडब्ल्यू कार उपहार में ली थी, जो महबूब खान के नाम से रजिस्टर थी।

Samikssha Batnagar: सीता के किरदार में समीक्षा ने सबको चौंकाया, दर्शकों की बदलती पसंद ने दी प्रयोग की हिम्मत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed