शाहरुख खान की कमबैक फिल्म 'पठान' इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म बनी हुई है। अभिनेता के फैंस उन्हें पूरे चार साल बाद पर्दे पर वापसी करते देखने के लिए बेकरार हैं और ऐसे में वे सभी 'पठान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही शाहरुख, दीपिका और जॉन की यह विवादों में आ गई थी, लेकिन इसके बावजूद इसे सेंसर बोर्ड द्वारा बिना किसी भी बदलाव के साथ रिलीज करने की अनुमति दे दी गई है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि दिल्ली हाई कोर्ट ने शाहरुख खान की फिल्म में इसकी ओटीटी रिलीज से पहले इसमें कुछ बदलाव करने के निर्देश निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स को दिए हैं।
Pathaan Ott Release: ओटीटी पर दस्तक देने से पहले 'पठान' में होंगे बड़े बदलाव, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पठान' को उच्च न्यायालय की ओर से मिले निर्देश
दरअसल, आज दिल्ली हाई कोर्ट ने यशराज फिल्म्स को 'पठान' में सबटाइटल, क्लोज कैप्शन और ऑडियो डिस्क्रिप्शन जोड़ने के निर्देश दिए हैं। अदालत का मानना है, इससे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दृष्टिबाधित लोग भी फिल्म का लुत्फ उठा सकें। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने 'पठान' में बदलाव करने के बाद यशराज फिल्म्स को सीबीएफसी से दोबारा सर्टिफिकेट लेने के का भी आदेश दिया है।
Tushar Gandhi: 'गांधी गोडसे एक युद्ध' पर बापू के परपोते तुषार ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जो हत्यारे को हीरो...
सिनेमाघरों में रिलीज पर नहीं होगा कोई बदलाव
उच्च न्यायालय ने 'पठान' के निर्माताओं को 20 फरवरी तक विवरण दाखिल करने का निर्देश भी दिया है। वहीं, इसके साथ ही सीबीएफसी को संबोधित करते हुए संस्थान से 10 मार्च तक फिल्म को लेकर फैसला करने को कहा है। लेकिन चिंता करने वाली कोई बात नहीं, सिनेमाघरों में 'पठान' की रिलीज को लेकर अदालत ने कोई निर्देश नहीं दिया है। इसका कारण फिल्म की रिलीज की तारीख नजदीक होना माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पठान' अप्रैल में ओटीटी पर आ सकती है। इसलिए, ओटीटी वर्जन में सारे बदलाव करना संभव है।
Sidharth-Kiara: कियारा ने 'शेरशाह' को दी जन्मदिन की बधाई, सिद्धार्थ संग तस्वीर साझा कर यूं लुटाया प्यार
भाईजान कर सकते हैं कैमियो
आपको बता दें, सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान एक भारतीय एजेंट की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता के अलावा 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो 'पठान' में सलमान खान और ऋतिक रोशन भी कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं।
Gina Lollobrigida: जीना लोलोब्रिगिडा का 95 वर्ष की उम्र में निधन, दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का मिला था टैग