फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samikssha Batnagar: सीता के किरदार में समीक्षा ने सबको चौंकाया, दर्शकों की बदलती पसंद ने दी प्रयोग की हिम्मत

Mon, 16 Jan 2023 08:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 16 Jan 2023 08:39 PM IST
विज्ञापन
Samikssha Batnagar talks about her role of Sita in Jai Shri Ram Ramayana and her other Upcoming projects
समीक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश के सबसे बड़े रंगस्थल नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में बीते दो दिन बहुत ही भक्तिपूर्ण रहे। कभी बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में दुर्योधन बनकर चर्चित हुए अभिनेता पुनीत इस्सर ने अब खुद रामायण पर एक ब्रॉडवे शो बनाया है। और, इस शो में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री समीक्षा भटनागर के फोन की घंटियां सोमवार सुबह से बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह कहती हैं, ‘इतनी तारीफ पाकर मैं खुद भी आश्चर्यचकित हूं। मुझे लगता है कि सीता के चरित्र की सादगी और इसकी सौम्यता की कसौटी पर दर्शकों ने मुझे खरा पाया और तभी वे मुझे इतना प्यार दे रहे हैं।’


Sidharth-Kiara: कियारा ने 'शेरशाह' को दी जन्मदिन की बधाई, सिद्धार्थ संग तस्वीर साझा कर यूं लुटाया प्यार

Samikssha Batnagar talks about her role of Sita in Jai Shri Ram Ramayana and her other Upcoming projects
समीक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बीता साल समीक्षा भटनागर के लिए यादगार साल रहा है। वह कहती हैं, ‘कोरोना संक्रमण काल ने बहुत सारी चीजें बदल दी हैं। लोग अब कहानियों की तलाश में हैं। सितारे अब उनको वही भा रहे हैं जो अच्छी कहानियां ला रहे हैं। मैंने भी इसी तरफ अपना ध्यान लगाया और दर्शकों की बदलती अभिरुचियों का अध्ययन करते हुए अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने की शुरुआत की। दर्शकों की इस नई पसंद ने मुझे भी प्रयोग करने की हिम्मत और हौसला दिया है।’
Filmy Wrap: जेम्स कैमरून ने की RRR की तारीफ और आदिल ने राखी संग कबूला निकाह, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

Samikssha Batnagar talks about her role of Sita in Jai Shri Ram Ramayana and her other Upcoming projects
समीक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनय में नए नए प्रयोगों को मिल रहे अच्छे प्रतिसाद की वजह वह बीते दो तीन साल में लोगों के भीतर आए बदलाव के साथ साथ अपने लचीलेपन को भी मानती हैं। समीक्षा कहती हैं, ‘पूरी दुनिया अब एक नए तरीके से व्यहार कर रही है। किसी खास बात पर अड़े रहने का समय नहीं है। अपने हुनर को लगातार तराशते रहने के साथ साथ मैंने खुद को इस लिहाज से भी बदला है कि चुनौतियों के अनुसार व्यक्तित्व में लचक आनी जरूरी है। इसका फायदा भी मुझे मिला। ‘धूप छांव’ और ‘अंत द एंड’ जैसी कथा प्रधान फिल्मों में लोगों ने मुझे देखा और सराहा। और, इसी की अगली कड़ी है ये नाटक, ‘जय श्री राम रामायण’ जिसमें मैं सीता का किरदार निभा रही हूं।’
Akshay Kumar-Tiger Shroff: अक्षय-टाइगर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Samikssha Batnagar talks about her role of Sita in Jai Shri Ram Ramayana and her other Upcoming projects
विंदू दारा सिंह, समीक्षा भटनागर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीता का किरदार निभाना और वह भी हजारों दर्शकों के समक्ष सजीव, बहुत चुनौती भरा रहा होगा? ये पूछने पर समीक्षा के चेहरे का तेज और बढ़ जाता है। वह मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘रंगमंच पर कोई भी चरित्र निभाना चुनौती भरा ही होता है। यहां आपको रीटेक का मौका नहीं मिलता। हफ्तों, महीनों की तैयारी के बाद कलाकार किसी नाटक को करने के लिए तैयार हो पाते हैं और, अगर कहानी मर्यादा पुरुषोत्तम राम की हो तो फिर तो आप समझ सकते हैं कि इसमें कितनी तैयारी और कितनी सावधानी की जरूरत है।’
Rajkumar Santoshi EXCLUSIVE: ‘गोडसे की आवाज जनता तक पहुंचनी चाहिए, गुटखा बेचने वाले देश के हीरो नहीं हो सकते'

विज्ञापन
Samikssha Batnagar talks about her role of Sita in Jai Shri Ram Ramayana and her other Upcoming projects
जय श्री राम रामायण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘जय श्री राम रामायण’ में सीता का किरदार निभाने के लिए समीक्षा को अपने बचपन की सीखों और घर परिवार के माहौल का भी बहुत फायदा मिला। वह बताती हैं, ‘नाटक ‘जय श्री राम रामायण’ के बारे में ऐसे कुछ बता पाना बहुत मुश्किल है क्योंकि ये लार्जर दैन लाइफ तरीके से रंगमंच पर प्रस्तुत किया जाता है। सेट पर विशाल स्क्रीन्स लगाए जाते हैं जिन पर कथा वस्तु के अनुसार वातावरण बिल्कुल सजीव दिखता है। मैं उत्तराखंड से हूं तो प्रकृति के बीच में आते ही मेरा उत्साह दोगुना हो जाता है। मेरा बचपन मेरे अभिनय की सबसे बड़ी पाठशाला रही है। बचपन में सुनी धार्मिक और पाराणिक कहानियां अब मुझे ये नाटक करने में मददगार हो रही हैं।’
Sidharth-Kiara: कियारा संग जल्द बड़ी घोषणा करने वाले हैं सिद्धार्थ! जन्मदिन के दिन फैंस को दिया बड़ा हिंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed