मनोरंजन की दुनिया में हर पल कुछ नया होता रहता है, जिसे जानने के लिए दर्शकों हमेशा उत्सुक रहते हैं। इस चकाचौंध भरी दुनिया को पसंद करने वाले लोग स्टार्स से जुड़ी हर बात जानने के लिए हमेशा बेसबर रहते हैं सोमवार के दिन भी मनोरंजन जगत में हलचल रही, जिसे फैंस जानना चाहते हैं। आज कैंसर से जंग जीतने वाली ममता मोहनदास ने अपनी एक और गंभीर बीमारी पर चुप्पी तोड़ी है। इसके अलावा, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की आगामी एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग शुरू हो गई है। इनके साथ-साथ बहुत कुछ ऐसा हुआ है, जो आप सभी को पता होना चाहिए। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं...
Filmy Wrap: जेम्स कैमरून ने की RRR की तारीफ और आदिल ने राखी संग कबूला निकाह, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ अभिनेत्री ममता मोहनदास ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी है। ममता मोहनदास ने बताया कि वह ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो से जूझ रही हैं, जिस वजह से उनका रंग जा रहा है। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद से ही फैंस उन्हें फाइटर बता रहे हैं। वहीं, कुछ साल पहले ही एक्ट्रेस ने कैंसर को मात दी थी।
Mamta Mohandas: कैंसर को मात देकर अब ऑटोइम्यून बीमारी से जूझ रहीं ममता मोहनदास, बोलीं- मेरा रंग जा रहा
दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित और राम चरण-जूनियर एनटीआर द्वारा अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' ने फिर भारत का झंडा बुलंद किया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में बाजी मारने के बाद अब 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी फिल्म की झोली में दो अवॉर्ड आए हैं। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा फिल्म ने अपने गाने 'नाटू नाटू' के लिए ‘बेस्ट सॉन्ग’ का भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स जीता है।
Critics Choice Awards 2023: 'आरआरआर' ने फिर बढ़ाया देश का गौरव, बनी बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इन दिनों कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। पिछले साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया है। इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू ने हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट ओरिजिनल गाने का खिताब जीता था। अब इस फिल्म ने सफलता की एक और इबारत लिख दी है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड की लिस्ट में भी अपनी जगह बनाई है। इतनी उपलब्धियों के बाद अवतार द वे ऑफ ते निर्देशक जेम्स कैमरून ने स्टारकास्ट की तारीफ की है।
RRR: 'अवतार 2' के निर्देशक जेम्स कैमरून ने की RRR की तारीफ, खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रहे राजामौली
राखी सावंत और उनके पति आदिल दुर्रानी के बीच पिछले कुछ दिनों से चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। राखी सावंत का आरोप था कि उनके पति आदिल ने शादी को मानने से इंकार कर दिया था। वहीं इस मामले पर आदिल ने कहा था कि वह इस बारे में कुछ दिनों के बाद बात करेंगे। अब राखी के पति आदिल दुर्रानी ने सोशल मीडिया पर राखी संग अपनी शादी को कबूल कर लिया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Rakhi-Adil: प्यार... शादी...फिर इनकार..., अब जाकर आदिल ने कबूल किया राखी संग निकाह, पोस्ट साझा कर लुटाया प्यार