वो कहते हैं न इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता.......कुछ ऐसी सी कहानी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के इश्क की है। दोनों की लाख कोशिशों के बाद भी उनका प्यार पिछले साल फैंस के सामने आ ही गया। बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल्स में से बन चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी इन दिनों 'टॉक ऑफ द टाउन' बनी हुई है। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द ही जीवनभर के लिए एक-दूसरे का हाथ थामने वाले हैं। जहां इन दिनों सिड और कियारा की शादी की चर्चा जोरों पर हैं, वहीं इसी बीच अब अभिनेता ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बहुत बड़ा हिंट दिया है।
Sidharth-Kiara: कियारा संग जल्द बड़ी घोषणा करने वाले हैं सिद्धार्थ! जन्मदिन के दिन फैंस को दिया बड़ा हिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के चार्मिंग अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा आज 16 जनवरी को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता के फैंस और दोस्त हर तरह से उनका यह दिन खास बनाने में लगे हैं। लेकिन खुद सिद्धार्थ ने आज एक साक्षात्कार में ऐसा कुछ कह दिया है, जो उनके फैंस के लिए बेहद ही सरप्राइजिंग था। इस बात को कहते हुए सिद्धार्थ ने अपना जन्मदिन फैंस के लिए खास बना दिया है। कियारा संग अपनी शादी की अफवाहों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह जल्द ही एक्ट्रेस के साथ कुछ अनाउंस करेंगे। सिड के मुंह से ऐसा सुनकर सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई है।
Dharmendra: अपनी यादों का पिटारा खोल धर्मेंद्र ने साझा की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर, फैंस बोले 'हीमैन'
दरअसल, एक मीडिया संस्थान से बात करते वक्त सिद्धार्थ से कियारा और उनकी आगामी फिल्म के बारे में सवाल किया गया। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'मैं तरीके से इसकी घोषणा करना चाहता हूं। जब सारी चीजें ठीक हो जाएंगी तो इसकी घोषणा की जाएगी। मेरे पास 2023 के लिए तीन प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें में समर्पण के साथ काम करना चाहता हूं।' हालांकि, अभिनेता ने कियारा संग अपनी शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा है। आपको बता दें, एक मीडिया संस्थान ने पुष्टि की थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी फरवरी में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और इसकी तैयारी जोरों पर हैं। हालांकि, बीते दिनों सिद्धार्थ ने कहा था कि उन्हें ही अभी तक उनकी शादी का इनवाइट नहीं मिला है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा अब कुछ ही दिनों में रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' में काम करते दिखाई देंगे। वहीं कियारा आडवाणी को 'स्तयप्रेम की कथा' में कार्तिक आर्यन संग इश्क फरमाते देखा जाएगा।
Abdu Rozik: बिग बॉस से बाहर निकलते ही छलका अब्दु रोजिक का दर्द, बोले- साजिद ने तोड़ा भरोसा