फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: 200 करोड़ की ठगी मामले में 20 दिसंबर तक टली सुनवाई, जैकलीन की जमानत पर होना था फैसला

Mon, 12 Dec 2022 10:56 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 12 Dec 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez reached delhi patiala house court for hearing in 200 crores money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस आज यानि सोमवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होने के लिए पहुंचीं थीं। पटियाला हाउस कोर्ट ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी है। बता दें कि पटियाला हाउसकोर्ट में जैकलीन के साथ उनके वकील प्रशांत पाटिल और शक्ति पांडे भी मौजूद थे। 

jacqueline fernandez reached delhi patiala house court for hearing in 200 crores money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : social media

बता दें कि इस मामले में पिछली सुनवाई 24 नवंबर को हुई थी। इस दौरान जैकलीन के वकीलों ने आरोप पर अपना पक्ष रखने और बहस के लिए अगली तारीख मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में जैकलीन को 12 दिसंबर अगली तारीख दी थी। बता दें कि जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था, इस आधार पर कोर्ट ने जैकलीन को 15 नवंबर को जमानत दे दी थी।

इसे भी पढ़ें- Nawazuddin Siddiqui: काले रंग पर नवाजुद्दीन का बड़ा बयान, बोले- मैं गोरा नहीं तो क्या, लेकिन डिमांड में हूं...

jacqueline fernandez reached delhi patiala house court for hearing in 200 crores money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

जैकलीन को विशेष न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी थी। अदालत की शर्तों में- अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ना और ईडी द्वारा बुलाए जाने पर जांच में हिस्सा लेना, शामिल है। बाद में निजी मुचलका भरने पर वह संक्षिप्त कार्रवाई के दौरान अदालत के सामने पेश भी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez reached delhi patiala house court for hearing in 200 crores money laundering case
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जब से जैकलीन का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा है तब से अभिनेत्री की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी रिपोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर पर कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों को धोखा देने का आरोप है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं जैकलीन, जमानत पर आज होगी सुनवाई
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed