{"_id":"5d00ae2fbdec22072f0a1b9f","slug":"jacqueline-fernandez-share-photos-with-her-sister-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जैकलीन फर्नांडिस ने ऐसे मनाया बहन का बर्थडे, फिल्मों से दूर यहां कर रहीं एंज्वॉय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जैकलीन फर्नांडिस ने ऐसे मनाया बहन का बर्थडे, फिल्मों से दूर यहां कर रहीं एंज्वॉय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jacqueline
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैकलीन फर्नांडिस पिछले कई दिनों से फिल्मों से दूर हैं । जैकलीन आखिरी बार फिल्म 'रेस 3' में नजर आई थीं । इन दिनों जैकलीन अपने परिवार के साथ एंज्वॉय कर रही हैं । हाल ही में जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वो अपनी बहन को बर्थडे विश कर रही हैं ।
2 of 5
jacqueline
- फोटो : social media
तस्वीरों में जैकलीन समुद्र किनारे अपनी बहन के साथ मस्ती करती दिखीं । दोनों बहनें मोनोकिनी में नजर आ रही हैं और सन बाथ ले रही हैं । दूसरी फोटो में जैकलीन व्हाइट फ्लोरल प्रिंटेड मोनोकनी में दिख रही हैं । सन ग्लासेस और हैट उनके लुक को पूरा कर रहे हैं ।
3 of 5
jacqueline
- फोटो : social media
वहीं, जैकलीन की बहन का रेड बिकिनी में बोल्ड लुक दिखाई दे रहा है । एक फोटो में जैकलीन और उनकी बहन चाय का लुत्फ ले रही हैं । दोनों बहनें व्हाइट बाथ रोब पहने हुए एक दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं ।
जैकलीन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । पिछले दिनों जैकलीन ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कौन सी सबसे बड़ी गलती की है । जैकलीन ने लिखा, 'मैं हमेशा कुछ करने से पहले यही सोचती रही कि लोग क्या कहेंगे लेकिन ये मेरी जिंदगी है और लोगों की परवाह नहीं करनी चाहिए ।'
विज्ञापन
5 of 5
jacqueline fernandez
- फोटो : amar ujala
बता दें कि 'रेस 3' के बाद जैकलीन के पास एक ही फिल्म है । वो तरुण मंसुखानी की फिल्म 'ड्राइव' में नजर आएंगी । फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल प्ले कर रहे हैं और जैकलीन फर्नांडिस पहली बार उनके साथ काम करेंगी । 'रेस 3' से पहले जैकलीन 'जुड़वा 2' में नजर आई थीं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।