फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'राइजिंग स्टार 3' के विनर आफताब जीती हुई रकम से कराएंगे बहन की शादी, चुकाया पिता का सारा कर्ज

Wed, 12 Jun 2019 02:23 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
rising star 3 winner aftab singh exclusive interview
aftab singh - फोटो : social media
सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार इंडिया 3' के विजेता फरीदकोट, पंजाब के आफताब सिंह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। 'राइजिंग स्टार इंडिया 3' में आफताब सहित सिर्फ चार प्रतिभागी ही फाइनल तक पहुंच पाए, इन सब में आफताब उम्र के मामले में सबसे छोटे रहे। मात्र 12 साल की उम्र में इस शो को जीतकर आफताब ने दिखा दिया कि सफलता किसी उम्र और अनुभव की मोहताज नहीं है, बल्कि यह कड़ी मेहनत, धैर्य, और आत्मविश्वास के दम पर किसी भी उम्र में हासिल की जा सकती है। आफताब ने अमर उजाला के साथ इस खास बातचीत में साझा की अपनी जिंदगी की कुछ सच्चाइयां।
rising star 3 winner aftab singh exclusive interview
Aftab Singh - फोटो : social media
घर पर ही स्टूडियो बनाने का इरादा

'राइजिंग स्टार 3' के विजेता आफताब के ख्वाब काफी बड़े हैं। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में आफताब ने बताया, ‘मैं आगे चलकर घर पर ही एक खुद का स्टूडियो बनाना चाहता हूं और उस स्टूडियो में अच्छे गाने बनाकर रिकॉर्ड करूंगा। मैं चाहता हूं कि लोगों को अच्छा संगीत सुनने को मिले।’
rising star 3 winner aftab singh exclusive interview
Aftab Singh - फोटो : social media
कभी सोचा नहीं था बनूंगा विजेता

'राइजिंग स्टार 3' का विजेता बनने पर आफताब ने कहा, ‘राइजिंग स्टार इंडिया एक बड़ा मंच है। यहां पर आकर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे लिए यहां पर दिलजीत दोसांझ, नीति मोहन और शंकर माधवन जैसे गायकों के सामने प्रदर्शन करना एक सपने जैसा है। मै राइजिंग स्टार इंडिया का शुक्रगुजार हूं जिससे मुझे इतने बड़े मंच पर गाने का मौका मिला। मैने कभी सोचा भी नहीं था कि यहां पर परफॉर्म करूंगा और इस शो का विजेता बनूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
rising star 3 winner aftab singh exclusive interview
Aftab Singh - फोटो : social media
सलमान के लिए गाने की तमन्ना

अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में बात करते हुए आफताब कहते हैं, ‘सलमान खान मेरे पसंदीदा एक्टर है। अगर कभी मुझे मौका मिला तो मैं सलमान खान के लिए एक गाना जरूर गाना चाहूंगा। माधुरी दीक्षित मेरी पसंदीदा अभिनेत्री हैं। निर्देशकों में करन जौहर मेरे फेवरेट निर्देशक हैं। मुझे एक्टिंग का भी शौक है पर मैं संगीत में ही अपना करियर बनाना चाहता हूं।’
विज्ञापन
rising star 3 winner aftab singh exclusive interview
aftab singh - फोटो : social media
के एल राहुल पसंदीदा खिलाड़ी

आफताब सिर्फ सुरों से ही कमाल नहीं करते, क्रिकेट के भी वह दीवाने हैं। वर्ल्ड कप का जिक्र चलने पर आफताब कहते हैं, "के एल राहुल मेरे फेवरेट खिलाड़ी है क्योंकि वह भी पंजाब से हैं और बहुत ही शानदार क्रिकेट खेलते हैं। इंग्लैंड में वर्ल्ड कप खेल रही भारतीय टीम से मेरा यही कहना है कि आप सब अच्छा खेलो और एक बार फिर से यह ट्रॉफी इंडिया को ही मिलनी चाहिए।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed